फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   The conductor was driving the bus at the time of the accident; he did not heed objections raised.

Mahendragarh-Narnaul News: हादसे के दौरान परिचालक चला रहा था बस, आपत्ति के बाद भी नहीं मानी बात

Fri, 12 Jun 2026 11:46 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 12 Jun 2026 11:46 PM IST
विज्ञापन
The conductor was driving the bus at the time of the accident; he did not heed objections raised.
फोटो संख्या:72 सुभाष - फोटो : नायब तहसीलदार को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपते अधिवक्ता। स्रोत संवाद
महेंद्रगढ़। शहर में शुक्रवार सुबह हाईवे-152डी पर करीब 40 यात्रियों से भरी वॉल्वो बस ट्रक से टकरा गई। बस के केबिन में चालक व परिचालक थे। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ट्रक में लदे लोहे के पाइप बस के अगले हिस्से को चीरते हुए अंदर घुस गए। हादसे में चालक और परिचालक की मौत हो गई। दो लोग गंभीर व 14 हल्के घायल हुए।
विज्ञापन

हादसे के दौरान बस के अधिकांश यात्री सोए हुए थे। टक्कर होते ही कई लोग सीटों के अंदर फंस गए। स्थानीय लोगों ने बिना समय गंवाए राहत और बचाव कार्य शुरू किया व घायलों को बाहर निकालने में मदद की। घायलों को महेंद्रगढ़ के नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उनका इलाज जारी है।
विज्ञापन

प्रारंभिक तौर पर चालक को झपकी आने की आशंका जताई जा रही है लेकिन वास्तविक कारण जांच पूरी होने के बाद ही सामने आएगा। हादसे की सूचना के बाद जिला उपायुक्त अनुपमा अंजलि, एसपी दीपक, एएसपी फैसल खान, सीएमओ डॉ. अशोक कुमार नागरिक अस्पताल पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

खिड़कियों के शीशे तोड़ निकाले यात्री
हादसे के बाद बस के अगले हिस्से में लोहे की पाइप फंसी होने के कारण यात्रियों को खिड़कियों के शीशे तोड़कर बाहर निकाला गया। स्थानीय लोगों, पुलिस टीम एवं दमकल विभाग की टीमों ने शीघ्रता से कार्रवाई करते हुए सभी घायलों को नागरिक अस्पताल पहुंचाया।
-------------
यात्रियों ने बयां की हादसे की तस्वीर
बॉक्स

वीरवार शाम पांच बजे बस मनाली से जयपुर के लिए चली थी। चालक बार-बार फोन पर बात कर रहा था तो उसे टोका था लेकिन उसने बात नहीं मानी। जब बस चालक को नींद की झपकी आने लगी तो उसने परिचालक ने बस चलानी शुरू कर दी। इसपर एतराज जताया तो उन्होंने बात नहीं सुनी। हादसे में ट्रक में लदे लोहे के पाइप बस के अंदर घुस गए थे। इस हादसे में टूरिस्ट बस एजेंसी के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए।
-सुभाष, जयपुर
बॉक्स
मैं चंडीगढ़ से बस में सवार हुई थी। जब हादसा हुआ तो मैं सोई रही थी, अचानक जोरदार झटका लगा और चीख पुकार मच गई। बस के अंदर सभी यात्री बस से बाहर निकलने का प्रयास कर रहे थे। इसके बाद उन्होंने पुलिस व व एंबुलेंस को कॉल की। करीब एक घंटे बाद पुलिस व अन्य टीमें पहुंची और सभी को बस से बाहर निकाला। -यशस्विनी मिश्रा, जयपुर
बॉक्स
मैं एक सप्ताह पहले मनाली घूमने के लिए गया था। वीरवार शाम को वापस लौटने के लिए बस में सवार हुआ था। हादसे के समय अचानक जोरदार झटका लगने से उसका सिर आगे की सीट से जा टकराया। उसके मुंह व सिर पर चोटें लगी हैं। हादसे के दौरान आसपास के लोग पहुंच गए थे। बस में जो लोग सुरक्षित थे वह भी सभी को बाहर निकालने में मदद कर रहे थे। -आशुतोष, जयपुर
बॉक्स
हादसे के समय अधिकांश यात्री सोए हुए थे। तेज झटके के साथ बस में चीख पुकार मच गई। अधिकांश यात्रियों को चोटें आई थी। कुछ लोगों को अधिक चोट लगने से खून आना शुरू हो गया था। बस के अंदर अफरा-तफरी का माहौल था और सभी बाहर निकलने का प्रयास कर रहे थे।

-गौरव, जयपुर

फोटो संख्या:72 सुभाष

फोटो संख्या:72 सुभाष- फोटो : नायब तहसीलदार को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपते अधिवक्ता। स्रोत संवाद

फोटो संख्या:72 सुभाष

फोटो संख्या:72 सुभाष- फोटो : नायब तहसीलदार को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपते अधिवक्ता। स्रोत संवाद

फोटो संख्या:72 सुभाष

फोटो संख्या:72 सुभाष- फोटो : नायब तहसीलदार को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपते अधिवक्ता। स्रोत संवाद

फोटो संख्या:72 सुभाष

फोटो संख्या:72 सुभाष- फोटो : नायब तहसीलदार को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपते अधिवक्ता। स्रोत संवाद

फोटो संख्या:72 सुभाष

फोटो संख्या:72 सुभाष- फोटो : नायब तहसीलदार को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपते अधिवक्ता। स्रोत संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed