फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   The city's traffic lights lying among the junk are gathering dust

Mahendragarh-Narnaul News: कबाड़ में पड़ी धूल फांक रहीं शहर की ट्रैफिक लाइट

Mon, 08 Jul 2024 12:40 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Mon, 08 Jul 2024 12:40 AM IST
विज्ञापन
The city's traffic lights lying among the junk are gathering dust
फोटो संख्या:60- माजरा चूंगी के पास लगी खराब ट्रैफिक लाइट--स्रोत--संवाद
महेंद्रगढ़। देखरेख के अभाव में दस वर्ष पूर्व शहर में चार स्थानों पर लगाई गईं ट्रैफिक लाइट मुख्य चौक-चौराहों पर कबाड़ में पड़ी धूल फांक रही हैं। शहर के मुख्य चौक चौराहे पर ट्रैफिक लाइट नहीं होने से सुरक्षित यातायात के लिए पुलिस कर्मचारियों को भी कड़ी मशक्कत करनी पड़ती है। वहीं पिछले छह सालों के दौरान महेंद्रगढ़ की नगरपालिका द्वारा चार बार ट्रैफिक लाइट लगवाने के लिए प्रस्ताव भी पास किए गए, लेकिन यह प्रस्ताव कागजों से बाहर ही नहीं आ पाए हैं।
विज्ञापन

शहर के माजरा चुंगी, राव तुलाराम चौक, कैंची मोड, रिवासा फ्लाईओवर के नजदीक चार स्थानों पर करीब आठ लाख रुपये की लागत से ट्रैफिक लाइट लगाई गई थीं। कुछ दिनों तक तो यह लाइट यातायात नियंत्रण के लिए कारगर साबित हुई थीं, लेकिन देखरेख के अभाव में महज एक वर्ष बाद ही खराब हो गईं। नपा द्वारा भी इनकी सुध तक नहीं ली गई। माजरा चुंगी व राव तुलाराम चौक पर ट्रैफिक लाइट के पोल उखड़ कर गिरने के बाद लोगों द्वारा नजदीक पड़े कबाड़ में डाल दी गई हैं जहां वर्षों से धूल फांक रही हैं।
विज्ञापन

148 बी स्टेट हाईवे पर नहीं हैं ट्रैफिक लाइट
स्टेट हाईवे का निर्माण कर दिया गया, लेकिन अभी तक ट्रैफिक लाइट नहीं लगाई गई हैं, जबकि सतनाली मोड़, राव तुलाराम चौक, रिवासा पुल, कैंची मोड़ पर इसकी अधिक आवश्यकता है। कैंची मोड़ से शहर के लिए दो रास्ते निकलते हैं। इसके कारण हादसे का अंदेशा बना रहता है। राव तुलाराम चौक पर चौराहा बना हुआ है, जोकि एक रास्ता शहर की ओर आता है। दूसरा रास्ता गांवों की ओर जाता है। तीसरा सड़क मार्ग नारनौल-दादरी की ओर जाता है। अगर इन जगहों पर ट्रैफिक लाइट लग जाती हैं तो हादसों और जाम की स्थिति नहीं बनेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

राव तुलाराम चौक, रिवासा पुल, माजरा चुंगी सहित अन्य स्थानों पर ट्रैफिक लाइट लगवाने के लिए सांसद के सामने मांग रखी गई है। शीघ्र ही इसका टेंडर पास करवाकर काम शुरू हो जाएगा।

-रमेश सैनी, प्रधान नगरपालिका, महेंद्रगढ़

फोटो संख्या:60- माजरा चूंगी के पास लगी खराब ट्रैफिक लाइट--स्रोत--संवाद

फोटो संख्या:60- माजरा चूंगी के पास लगी खराब ट्रैफिक लाइट--स्रोत--संवाद

फोटो संख्या:60- माजरा चूंगी के पास लगी खराब ट्रैफिक लाइट--स्रोत--संवाद

फोटो संख्या:60- माजरा चूंगी के पास लगी खराब ट्रैफिक लाइट--स्रोत--संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed