फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   The city's street lights will be operated from CCMS

Mahendragarh-Narnaul News: सीसीएमएस से संचालित होगी शहर की स्ट्रीट लाइट

Thu, 24 Apr 2025 12:18 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Thu, 24 Apr 2025 12:18 AM IST
विज्ञापन
The city's street lights will be operated from CCMS
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

नारनौल। नगर परिषद की ओर से अब सेंट्रलाइज्ड कंट्रोल एंड मॉनिटरिंग सिस्टम (सीसीएमएस) से शहर की स्ट्रीट लाइट संचालित की जाएगी। नगर परिषद ने इस सिस्टम को लगाने के लिए चार करोड़ 68 लाख रुपये के टेंडर जारी किया गया है। इसका कार्य जल्द शुरू किया जाएगा।
सीसीएमएस सिस्टम से जहां बिजली चोरी का खतरा खत्म हो जाएगा, वहीं स्ट्रील लाइट को चालू और बंद करने के लिए बेड स्विच का इस्तेमाल करने का झंझट भी नहीं रहेगा। बारिश के दिनों में करंट लगने का डर अलग से रहता है। इस सीसीएमएस के शुरू होने के बाद इन सभी झंझट से तो मुक्ति मिलेगी ही। इसके अलावा कहा लाइट खराब है इसका भी आसानी से पता लग जाएगा। अब तक शहर में अनेक स्थान ऐसे रहते हैं जहां लाइटें खराब पड़ी रहती है। जो लंबे समय तक ठीक नहीं हो पाती है। अब सीसीएमएस सिस्टम के बाद इस तरह की परेशानी से भी निजात मिल जाएगा। शहर में चार करोड़ 68 लाख रुपये खर्च कर सेंट्रलाइज्ड कंट्रोल एंड मानिटरिंग सिस्टम तैयार किया जाएगा। इसमें 56 सीसीएमएस लगाए जाएंगे और ये सभी नगर परिषद कार्यालय में बनाए जाने वाले कंट्रोल रूम के साथ कनेक्ट रहेंगे। इससे नगर परिषद में बैठे कर्मचारी हर समय शहर की स्ट्रीट लाइटों पर नजर रख सकेंगे। इसके साथ ही अब शहर की सभी सोडियम और सीएफएल लाइटों को बदलकर एलईडी में तब्दील किया जाएगा। इस सिस्टम के तहत शहर में करीब 40 नए पोल और लगाए जाएंगे। सेंट्रलाइज्ड कंट्रोल एंड मानिटरिंग सिस्टम से शहर के अंदर लगी दस हजार लाइटों को कंट्रोल किया जाएगा।
विज्ञापन


ऐसे काम करेगा सीसीएमएस
सभी वार्डों में सेंट्रलाइज्ड कंट्रोल एंड मानिटरिंग सिस्टम लगाए जाएंगे। इन पैनल को हर वार्ड की स्ट्रीट लाइटों से जोड़ दिया जाएगा। उस वार्ड की सभी स्ट्रीट लाइटों का कंट्रोल पैनल सेंट्रलाइज्ड कंट्रोल एंड मानिटरिंग सिस्टम में होगा। इससे पता रहेगा कि वार्ड में कितनी लाइटें जल रही हैं और कितनी नहीं। ऐसे में खराब लाइटों की जानकारी मिल जाएगी और उन्हें ठीक किया जा सकेगा। इसके साथ ही वार्ड के पैनल को नगर परिषद के मुख्य कंट्रोल रूम से जोड़ दिया जाएगा और पूरे शहर के सभी 31 वार्डों की स्ट्रीट लाइटों की स्थिति का हर समय पता चलता रहेगा। इसके अलावा कई जगह स्ट्रीट लाइट से बिजली चोरी भी होती है जो इस सिस्टम के बाद बंद हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन-
शहर में सेंट्रलाइज्ड कंट्रोल एंड मानिटरिंग सिस्टम शुरू करने के लिए चार करोड़ 68 लाख रुपये के टेंडर लगा दिए हैं। यह योजना शहर के लिए काफी कारगर सिद्ध होगी। इसके लिए 40 नए पोल व सभी एलईडी लाइट लगाई जाएगी। इससे शहर की करीब दस हजार लाइटों को कंट्रोल किया जाएगा। जल्द ही इस सिस्टम पर काम शुरू होगा।
सुंदरसिंह श्योराण, एक्सईएन नगर परिषद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed