फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   The city's PG college will soon get the status of a cultural college

Mahendragarh-Narnaul News: शहर के पीजी काॅलेज को जल्द मिलेगा संस्कृति महाविद्यालय का दर्जा

Tue, 06 May 2025 12:21 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 06 May 2025 12:21 AM IST
विज्ञापन
The city's PG college will soon get the status of a cultural college
फोटो नंबर-08नारनौल का राजकीय महाविद्यालय।
पुनीत भारद्वाज
विज्ञापन

नारनौल। शहर में बनाए गए मॉडल स्कूल के बाद अब सरकार जल्द ही नारनौल के पीजी महाविद्यालय को भी मॉडल संस्कृति महाविद्यालय का दर्जा देने जा रही है। जिले में शहर का पीजी कॉलेज एक मात्र ऐसा कॉलेज है, जिसे माॅडल संस्कृति महाविद्यालय बनाया जाएगा।
इसे लेकर उच्चतर शिक्षा विभाग ने तैयारी शुरू कर दी है। सभी राजकीय महाविद्यालयों और यहां पढ़ने वाले छात्रों को मिल रही सुविधाओं की जानकारी विभाग को भेजी गई है। स्थानीय स्तर से राजकीय पीजी महाविद्यालय, नारनौल को माॅडल संस्कृति का दर्जा देने की संस्तुति की गई है।
विज्ञापन

यह महाविद्यालय दक्षिण हरियाणा के सबसे पुराने महाविद्यालयों में शुमार है और सरकार ने जो 14 मानकों को पूरा करने की शर्त रखी है, उस पर भी यह खरा उतरता है। इन मानकों को देखने के लिए अभी कॉलेज में टीम का दौरा भी होना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

माॅडल संस्कृति महाविद्यालय बनाए जाने वाले कॉलेज में सांइस लैब, कंप्यूटर लैब, भाषा लैब, डिजिटल लैब, अन्य लैब जैसे संगीत, स्मार्ट क्लास रूम के साथ स्मार्ट बोर्ड, डिजीटल लाइब्रेरी की उपलब्धता, 100 मीटर ट्रैक स्पोर्टस, डे केयर फैकल्टी, ऑडिटोरियम, सोलर पैनल, रेन वाटर हारवेस्टिंग सिस्टम, इनकूबेशन सेंटर सहित छात्रों के लिए अन्य विशेष फैकल्टी होनी चाहिए। राजकीय महाविद्यालय नारनौल द्वारा उपरोक्त सभी 14 पैमाने पूर्ण होते हैं।
हरियाणा के प्राचीनतम महाविद्यालयों में एक महाविद्यालय जिसकी शुरुआत 1954 में हुई। वर्तमान समय में 3500 विधार्थी शिक्षा ग्रहण करने आते हैं और यहां 14 विषयों में स्नातकोत्तर होती है।

मॉडल कॉलेज में मिलेंगी ये सुविधाएं
-मॉडल कॉलेज के लिए सात प्रारूप तैयार किए गए हैं। छात्रों के लिए कॉमन रूम में टीवी लगेगा। साथ ही डिजिटल लाइब्रेरी, एटीएम बूथ, वाईफाई कैंपस, ई-लर्निंग लैब, स्टूडेंट्स स्पोर्ट सोसाइटी, अलग-अलग एक्टिविटी सेल, आधुनिक सुविधाओं से लैस ऑडिटोरियम और हेल्प डेस्क की सुविधा मिलेगी। इनके अलावा कैंटीन, पार्किंग, डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर, कंप्यूटर और अन्य लैब को अपग्रेड किया जाएगा।



वर्जन

सरकार द्वारा प्रत्येक जिले में एक मॉडल संस्कृति महाविद्यालय बनाया जा रहा है। इसे लेकर नारनौल के पीजी महाविद्यालय को मॉडल संस्कृति महाविद्यालय बनाने के लिए चयन किया गया है। यह दर्जा मिलने के बाद कॉलेज को और भी बहुत सी सुविधाएं मिलेगी। आगे शिक्षा के क्षेत्र में यहां छात्रों को बेहतर सुविधांए मिलेगी।

-डाॅ. पूर्णप्रभा, जिला उच्चतर शिक्षा अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed