फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   The city council sealed the farm house

नगर परिषद सीएल फार्म हाऊस को पूर्ण रूप से किया सील

Fri, 06 May 2022 12:06 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 06 May 2022 12:06 AM IST
विज्ञापन
The city council sealed the farm house
रेवाड़ी रोड पर सीएल फार्म हाऊस को सील करते हुए नप कर्मचारी। - फोटो : Narnol
नारनौल। नगर परिषद ने नारनौल रेवाड़ी रोड स्थित सीएल फॉर्म हाउस को वीरवार को पूर्ण रूप से सील कर दिया। इससे पूर्व नगर परिषद ने 22 अप्रैल को फार्म हाउस को सील करने पहुंची थी, लेकिन एक व्यक्ति द्वारा शादी का सामान फार्म हाउस से ले जाने के कारण एक द्वार खुला छोड़ दिया गया था। वीरवार को नगर परिषद एक्सईएन अंकित वशिष्ठ ने मौके पर जाकर उसे भी सील कर दिया।
विज्ञापन

नगर परिषद ने गत 22 अप्रैल को ड्यूटी मजिस्ट्रेट तहसीलदार विकास सिंह की अगुवाई में उक्त फार्म हाउस को सीलिंग की कार्रवाई करने पहुंची थी। मगर इस दौरान गांव शेखा निवासी एक व्यक्ति ईओ की गाड़ी के बैठकर अपना विरोध जताया। बेटी के पिता निवासी गांव शेखा ने गुहार लगाई कि 24 अप्रैल की उसकी बेटी की शादी है और उन्होंने यह मैरिज पैलेस बुक किया हुआ है। अभी उसके अंदर सामान रखा है। इस दौरान नगर परिषद एवं बेटी वालों का विवाद बढ़ गया। कुछ समय बाद नगर परिषद की टीम को भी कार्रवाई छोड़कर जाना पड़ा। शादी संपन्न होने के बाद नगर परिषद ने वीरवार को नगर परिषद के एक्सईएन अंकित वशिष्ठ की अगुवाई में फार्म हाउस को पूर्ण रूप से सील कर दिया।
विज्ञापन

संचालक को दिया गया था नोटिस
नगर परिषद ने सीएल फॉर्म हरियाणा म्यूनिसिपल अधिनियम 1973 की धारा 208ए नियम के तहत 17 जनवरी 2020 को पहली बार सील करने का नोटिस जारी किया था। बाद में यह मामला उपायुक्त की कोर्ट में अपील में गया। उसके बाद इस मामले को डीएमसी कोर्ट में भेज दिया गया। डीएमसी कोर्ट ने दो वर्ष बाद 23 दिसंबर 2021 को मामले की सुनवाई करते हुए याचिका को खारिज कर दिया। उसके बाद सीएल फॉर्म हाउस के प्रबंधक मामले को लेकर हाई कोर्ट में पहुंच गए जहां पर उन्हें 17 मार्च को 2 महीने की राहत मिल गई। अब यह अवधि 17 अप्रैल को पूरी हो चुकी थी। नगर परिषद नेे सीएल फॉर्म को सील करने का दोबारा नोटिस जारी किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed