फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   The city council confiscated the goods of the encroachers in the market

नगर परिषद ने बाजार में अतिक्रमण करने वालों का सामान किया जब्त

Tue, 14 Dec 2021 11:18 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 14 Dec 2021 11:18 PM IST
विज्ञापन
The city council confiscated the goods of the encroachers in the market
बाजार में अतिक्रमण कर रखे गए सामान को उठाकर ट्रैक्टर-ट्रॉली में लादते नप कर्मचारी। संवाद - फोटो : Narnol
नगर परिषद नारनौल ने मंगलवार दोपहर बाद शहर के विभिन्न बाजारों मेें अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाकर अतिक्रमण हटाया। इस दौरान नप कर्मचारियों ने बार-बार चेतावनी के बाद भी सड़क पर सामान रखने पर दुकानदारों का सामान जब्त किया। वहीं दुकानदारों को चेतावनी दी कि अगर दोबारा उनके द्वारा अपनी दुकानों के बाहर निर्धारित सीमा से बाहर सामान रखा तो उनका सामान जब्त किया जाएगा। साथ ही उनका चालान भी किया जाएगा।
विज्ञापन

नगर परिषद कार्यकारी अधिकारी सुमनलता ने बताया कि नगर परिषद ने शहर को अतिक्रमण मुक्त करने के लिए एक टीम गठित की है। जोकि प्रतिदिन बाजारों में जाएगी। उक्त टीम को किसी दुकानदार द्वारा अपनी दुकान के बाहर अतिक्रमण करते हुए पाया गया तो उसका सामान जब्त करेगी तथा उसका चालान भी करेगी। उन्होंने कहा कि शहर के बाजारों में अतिक्रमण किसी भी सूरत में सहन नहीं किया जाएगा। उन्होंने दुकानदारों व रेहड़ी चालकों को सख्त हिदायत देते हुए कहा कि वे अपनी निर्धारित सीमा से बाहर अपना सामान न रखे अन्यथा उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed