फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   the bus went from narnaul to panchkula via rewari

नारनौल से पंचकूला के लिए पहली बस वाया रेवाड़ी होकर गई, 14 यात्री थे सवार

Fri, 15 May 2020 11:12 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 15 May 2020 11:12 PM IST
विज्ञापन
the bus went from narnaul to panchkula  via rewari
थर्मल स्कैनिंग करते कर्मचारी। - फोटो : Narnol
लॉकडाउन के बीच पहली बार बस स्टैंड पर रौनक रही। नारनौल रोडवेज की बस सुबह साढ़े आठ बजे पंचकूला के लिए सवारियों को लेकर रवाना हुई। हालांकि बस को नारनौल से चरखी दादरी होते पंचकूला जाना था। लेकिन यात्री कम होने के कारण बस को नारनौल-पंचकूला वाया रेवाड़ी से होकर भेजा गया। बस में नौ यात्री पंचकूला और पांच यात्री रेवाड़ी के थे। पहले दिन कुल 32 लोगों ने रोडवेज की बस सेवा का लाभ उठाया।
विज्ञापन

वर्कशॉप मैनेजर अनित यादव ने बताया कि शुक्रवार की सुबह साढ़े आठ बजे एक बस को पंचकूला व दूसरी को रेवाड़ी जाना था। पंचकूला के लिए नौ व रेवाड़ी के लिए पांच यात्रियों ने ऑनलाइन टिकट बुक कराई थी। दूसरी ओर रेवाड़ी डिपो से आठ लोगों ने पंचकूला के लिए टिकट बुक करा रखा था। ऐसे में नारनौल से पंचकूला बस को रेवाड़ी से होकर भेजा गया। सुबह नारनौल बस स्टैंड पर सभी यात्रियों को गेट पर कंफर्म टिकट की जांच करने के बाद बस स्टैंड पर आने दिया गया। इसके बाद यात्रियों की थर्मल जांच हुई और सैनिटाइज करने के बाद बस पर सोशल डिस्टेंस के साथ बैठाया गया।
विज्ञापन

बस स्टैंड प्रभारी विक्रम सिंह ने बताया कि बताया कि पंचकूला के लिए ऑनलाइन दस टिकट बुक हुई थी। लेकिन एक यात्री ने टिकट कैंसिल करा दिया। दूसरी ओर रेवाड़ी के लिए आठ लोगों ने टिकट बुक कराया था। लेकिन तीन नहीं पहुंचे। उन्होंने बताया कि दोपहर 12 बजे रेवाड़ी डिपो की बस से दो यात्रियों को भेजा गया। विक्रम सिंह ने बताया कि दोपहर तीन बजे नारनौल-रेवाड़ी बस में 16 यात्री भेजे गए। उन्होंने बताया कि बीस यात्रियों ने टिकट बुक कराया था। सुबह और दोपहर में भी यात्रियों के साथ चालकों व परिचालकों की थर्मल स्कैनिंग कराई गई। हालांकि राडवेज की तीन बसें चलनी थी। लेकिन दो बसों का संचालन हुआ। इस मौके पर ट्रैफिक एसएचओ राज कुमार, चीफटीआई सतीश कुमार, चालक मदल लाल, कंडक्टर सुरेश कुमार, अजीत सिंह, प्रदीप व अत्तर सिंह समेत अन्य मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बिना मास्क वाले नहीं कर पाएंगे यात्रा
रोडवेज के वर्कशॉप मैनेजर अनित यादव ने लोगों से अपील की हैं कि बसों में यात्रा करने वाले यात्री मास्क लगाकर बस स्टैंड पर पहुंचे। उन्होंने कहा कि बिना मास्क वालों को टिकट होने के बावजूद बस में यात्रा नहीं करने दिया जाएगा। नारनौल-रेवाड़ी रूट पर दो नारनौल व दो रेवाड़ी डिपो की बसें चल रही हैं। नारनौल बस स्टैंड पर रेवाड़ी डिपो की बस दोपहर 12 व दोपहर तीन बजे रेवाड़ी के लिए चल रही है। सभी के लिए ऑनलाइन टिकट की बुकिंग मान्य है।

पंचकूला के लिए 28 ने कराई ऑनलाइन बुकिंग
नारनौल-पंचकूूला रूट के लिए शुक्रवार दोपहर तीन बजे तक 28 लोगों ने ऑनलाइन टिकट बुक कराया था। रोडवेज के अधिकारियों के अनुसार टिकट की बुकिंग होने पर एक साथ दो बसें भी पंचकूला भेजी जा सकती हैं। अभी बसें तय रूट पर चल रही हैं। यात्रियों के संख्या के अनुसार और भी इन रूटों पर बसें चलाई जा सकती है। इसके लिए रोडवेज ने इंतजाम किए हैं।
बसों का समय
नारनौल से पंचकूला-सुबह 8:30 बजे- किराया-350 रुपये
पंचकूला से नारनौल-सुबह-8:30 बजे-किराया-350 रुपये
नारनौल से रेवाड़ी-सुबह 8:30 बजे-किराया-50 रुपये
रेवाड़ी से नारनौल-दोपहर 12 बजे-किराया-50 रुपये
नारनौल से रेवाड़ी-1:30 बजे- किराया-50 रुपये
रेवाड़ी से नारनौल-दोपहर तीन बजे- किराया 50 रुपये
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed