{"_id":"67a7a9fe162cb54d7b0e2a67","slug":"the-bus-conductor-returned-the-bag-filled-with-two-lakh-rupees-narnol-news-c-203-1-sroh1010-115079-2025-02-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: बस परिचालक ने दो लाख रुपये से भरा बैग लौटाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: बस परिचालक ने दो लाख रुपये से भरा बैग लौटाया
Sun, 09 Feb 2025 12:31 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
Updated Sun, 09 Feb 2025 12:31 AM IST
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। महेंद्रगढ़ बस स्टैंड पर हरियाणा राज्य परिवहन के चालक और परिचालक ने ईमानदारी का परिचय देते हुए दो लाख रुपये से भरा बैग यात्री को लौटा दिया। गांव मालड़ा निवासी युवक शुक्रवार शाम छह बजे नारनौल से महेंद्रगढ़ के लिए बस में सवार हुआ था। इसी दौरान उसने पैसों से भरा बैग बस की सीट के ऊपर लगी जाली में रख दिया। युवक महेंद्रगढ़ के राव तुलाराम चौक पर उतर गया, लेकिन बैग बस में ही भूल गया।
जब परिचालक सुरेंद्र ने महेंद्रगढ़ बस स्टैंड पर पहुंचकर बस की जांच की तो उसे एक बैग मिला। बैग की जांच करने पर उसमें दो लाख रुपये बरामद हुए। इसके अतिरिक्त, बैग में मिले दस्तावेजों के आधार पर यात्री की पहचान कर उससे संपर्क किया गया। युवक अपने परिजनों के साथ महेंद्रगढ़ बस स्टैंड पर पहुंचा, जहां उसे बैग और दो लाख रुपये लौटा दिए। गांव मालड़ा निवासी महिपाल ने बताया कि उनका बेटा नारनौल स्थित एक बैंक से पैसे निकालकर ला रहा था, लेकिन वह बैग बस में ही भूल गया था। हरियाणा राज्य परिवहन महेंद्रगढ़ के बस स्टैंड इंचार्ज हवा सिंह ने कहा कि चालक पवन व परिचालक सुरेंद्र की ईमानदारी को देखते हुए प्रशासन से उसे सम्मानित करने का आग्रह किया जाएगा।