फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   The audience became emotional after seeing Dasharatha's lamentation over the separation from his son.

Mahendragarh-Narnaul News: पुत्र वियोग में दशरथ का विलाप देख भावुक हुए दर्शक

Thu, 15 Oct 2026 01:02 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 15 Oct 2026 01:02 AM IST
विज्ञापन
The audience became emotional after seeing Dasharatha's lamentation over the separation from his son.
फोटो नंबर-21अनाज मंडी की रामलीला में विराध वध की लीला का मंचन करते कलाकर। संवाद
नारनौल। शहर में मंगलवार रात आयोजित रामलीलाओं में राम वनवास, दशरथ मरण और भरत मिलाप के प्रसंगों ने दर्शकों को भावुक कर दिया। कलाकारों ने अपने अभिनय से भगवान श्रीराम के वनवास और राजा दशरथ के पुत्र वियोग के दृश्यों को जीवंत कर दिया।
विज्ञापन

मोहल्ला चांदूवाड़ा स्थित श्री धार्मिक रामलीला ट्रस्ट के 77वें ऐतिहासिक रामलीला महोत्सव में श्रीराम ने माता कौशल्या से वन जाने की आज्ञा और आशीर्वाद लिया। इसके बाद राम, लक्ष्मण और सीता के वन गमन तथा राजा दशरथ के विलाप का मंचन हुआ।
विज्ञापन

मंत्री सुमंत और अयोध्यावासियों ने भी श्रीराम को वापस लाने का प्रयास किया। राम की भूमिका दीपक हरित, लक्ष्मण की अनिल चौहान, सीता की राजेश सोनी और दशरथ की मनमोहन ने निभाई। निर्देशन डॉ. मनोज वर्मा ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, नई अनाज मंडी स्थित श्री कृष्णा ड्रामेटिक क्लब में भगवान नारायण सेवा संस्था की रामलीला के सातवें दिन केवट संवाद, दशरथ मरण, भरत मिलाप और विराध वध का मंचन हुआ। मुख्य अतिथि गौरव चौधरी और राम अग्रवाल ने गणेश पूजन कर कार्यक्रम शुरू किया।

भरत ने श्रीराम को वापस लाने का प्रयास किया लेकिन उनके नहीं लौटने पर चरण पादुकाएं लेकर अयोध्या लौट गए। राम की भूमिका नवीन सिंघल और दशरथ की अरविंद गर्ग ने निभाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed