{"_id":"66abd918f94dc8ce200f5dd4","slug":"temple-decorated-on-shravan-shivratri-today-the-chants-of-bam-bam-bhole-will-echo-narnol-news-c-196-1-nnl1003-114670-2024-08-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: श्रावण शिवरात्रि पर मंदिर सजे, आज गूंजेंगे बम-बम भोले के जयघोष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: श्रावण शिवरात्रि पर मंदिर सजे, आज गूंजेंगे बम-बम भोले के जयघोष
Fri, 02 Aug 2024 12:21 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
Updated Fri, 02 Aug 2024 12:21 AM IST
विज्ञापन
फोटो नंबर-10आचार्य क्रांति निर्मल
नारनाैल। श्रावण शिवरात्रि को लेकर शहर के सभी प्रसिद्ध मंदिरों में वीरवार को दिनभर तैयारियां चलती रहीं। शिवरात्रि को लेकर क्षेत्र में भगवान शिव की विशेष कृपा रही और बारिश ने मौसम भी सुहावना बना दिया। इससे श्रावण शिवरात्रि पर हरिद्वार से कांवड़ लेकर आने वाले भक्तों को भी राहत मिलेगी।
शिवरात्रि पर्व को लेकर शहर का प्राचीन मोड़ावाला मंदिर व छोटा-बड़ा तालाब शिव मंदिर में भक्तों की भारी भीड़ रहती है। इन दोनों मंदिरों में शिवरात्रि पर कांवड़ भी सबसे ज्यादा चढ़ाई जाती है। इस बार इन मंदिरों में जहां अनेक भक्त कांवड़ चढ़ाएंगे, वहीं मोड़ावाला मंदिर में दोपहर तीन बजे बाद पांच डाक कांवड़ भी चढ़ाई जाएगी। मोड़ावाला मंदिर के पुजारी राजेंद्र गोसाई ने बताया कि शिवरात्रि को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई। मंदिर में सजावट के साथ यहां बनी भगवान शंकर की विशालकाय प्रतिमा की साफ-सफाई कर उस पर भी पेंट का कार्य किया जा रहा है। पुजारी ने बताया कि शिवरात्रि को लेकर शाम को भगवान शंकर का विशेष शृंगार होगा। वहीं छोटा-तालाब शिव मंदिर के पुजारी संतोष शर्मा ने बताया कि शिवरात्रि को लेकर यहां भी भगवान शंकर का शृंगार व आरती कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। मोड़ावाला शिव मंदिर में शिवरात्रि को लेकर सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस भी तैनात रही।
आज किया जाएगा शिवरात्रि व्रत
सावन माह में कृष्ण पक्ष की निशीथ व्यापिनी चतुर्दशी तिथि को शिवरात्रि व्रत किया जाता है। इस बार चतुर्दशी तिथि की शुरुआत दो अगस्त को दोपहर तीन बजकर 26 मिनट पर हो रही है। वहीं इस तिथि का समापन तीन अगस्त को दोपहर तीन बजकर 50 मिनट पर होने जा रहा है। अतः शिवरात्रि का व्रत दो अगस्त शुक्रवार के दिन किया जाएगा। इस दिन भक्तजन भगवान भोलेनाथ को प्रसन्न करने के लिए व्रत रखे। भगवान भोलेनाथ की कृपा प्राप्ति के लिए रुद्राभिषेक करें। इस दिन रुद्राभिषेक विशेष फलदायी होता है।
विज्ञापन
शिवरात्रि पर भगवान शिव की चार प्रहर पूजा के लिए विशेष मुहूर्त के चलते रात्रि प्रथम प्रहर पूजा का समय 07:11 से रात 09:49 तक, रात्रि द्वितीय प्रहर पूजा समय- रात 09:49 से देर रात 12:27 बजे तक, रात्रि तृतीय प्रहर पूजा समय- देर रात 12:27 से 03:06 बजे तक व रात्रि चतुर्थ प्रहर पूजा समय- तीन अगस्त की सुबह 03:06 बजे से सुबह 05:44 बजे तक रहेगा। वहीं सर्वार्थ सिद्धि योग- दो अगस्त को सुबह 10:59 मिनट से 3 अगस्त को सुबह 05:44 तक निशीथकाल मुहूर्त रहेगा।
आचार्य क्रांति निर्मल।