फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Tehsildars' strike ends, 29 registrations took place in the district on Wednesday

Mahendragarh-Narnaul News: तहसीलदारों की हड़ताल खत्म, जिले में बुधवार को हुई 29 रजिस्ट्रियां

Wed, 11 Feb 2026 11:22 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 11 Feb 2026 11:22 PM IST
विज्ञापन
Tehsildars' strike ends, 29 registrations took place in the district on Wednesday
फोटो संख्या:67- तहसील कार्यालय में कार्य करता कर्मचारी--संवाद
महेंद्रगढ़। तहसीलदार व नायब तहसीदारों की मांगों को लेकर चल रही हड़ताल मंगलवार को समाप्त हो गई। तहसीलों में पांच दिन से पसरा सन्नाटा खत्म होने से बुधवार को एक बार फिर रजिस्ट्रियां शुरू हो गई हैं। बुधवार को जिले में 34 ऑनलाइन टोकन कटे व 29 रजिस्ट्री हुई।
विज्ञापन

वहीं महेंद्रगढ़ तहसील में 22 ऑनलाइन टोकन कटे थे जिनमें से 20 रजिस्ट्री की गई हैं जबकि दो रजिस्ट्री नाम ट्रांसफर की हुई। साथ ही 836 लंबित इंतकाल में से 12 इंतकाल दर्ज किए गए।
विज्ञापन

तहसीलदार अजय कुमार ने बताया कि तहसीलदार व नायब तहसीलदार की हड़ताल के चलते जिले में रजिस्ट्री, इंतकाल, प्रमाण पत्र, हल्फनामा व तहसील कोर्ट केसों पर कोई कार्य नहीं होने से आमजन को परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदेश सरकार व तहसीलदारों के मध्य मांगों मानने पर मंगलवार को हड़ताल खत्म की गई है। बुधवार को तहसील कार्यालय में फिर से कार्य शुरू कर दिया गया है। बुधवार को महेंद्रगढ़ तहसील में 22 टोकन ऑनलाइन हुए जिनमें से 20 टोकन को अप्रुव्ल मिली व दो रजिस्ट्री का नाम दूसरे की चढ़ाई गई।
वहीं हड़ताल के चलते 49 रजिस्ट्री लंबित है। 836 इंतकाल लंबित है। बुधवार को 12 इंतकाल हुए है। 46 रिहायशी प्रमाण पत्रों पर पर कार्य किया गया। तहसील कार्यालय से संंबंधित कार्य शुरू कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि हड़ताल के दौरान लंबित कार्य को सुचारू रूप से शुरू कर दिया गया है। आम जनता को कोई परेशानी नहीं होने दी जाएगी।
बता दें कि पिछले पांच दिनों से अपनी मांगों को लेकर जिले के तहसीलदार व नायब तहसीलदार हड़ताल पर चल रहे थे। हड़ताल के कारण आमजन को परेशानी उठानी पड़ रही थी।

तहसीलों में हड़ताल से जनता को हो रही परेशानी को देखते हुए सरकार ने एसडीएम और डीआरओ को रजिस्ट्रियां करने की जिम्मेदारी सौंपी थी। इसके बाद प्रदेश सरकार व तहसीलदाराें की हुई बैठक के दौरान मांगें मानने के बाद बुधवार से तहसीलदार ने सुचारू रूप से कार्य शुरू कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed