फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Technical failure in portal, no accumulated fees

पोर्टल में तकनीकी खराबी, नहीं जमा हुई फीस

Fri, 02 Oct 2020 10:39 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 02 Oct 2020 10:39 PM IST
विज्ञापन
Technical failure in portal, no accumulated fees
एडमिशन पोर्टल एवं फीस पोर्टल का लिंक नहीं होने के कारण महाविद्यालयों में प्रवेश के लिए शुक्रवार को एक भी विद्यार्थी की फीस जमा नहीं हो पाई। विद्यार्थी साइबर कैफे पर पूूरे दिन पोर्टल खुलने का इंतजार करते रहे। एडमिशन पोर्टल पर बार-बार फीस ऑप्शन जाने पर त्रुटि दिखा रहा था। पहली कटऑफ लिस्ट में शामिल विद्यार्थी 5 अक्तूबर तक फीस जमा करवा सकते हैं। अब उनके पास फीस जमा करवाने के लिए मात्र तीन दिन हैं।
विज्ञापन

उच्चत्तर शिक्षा विभाग ने प्रदेश के महाविद्यालयों की वीरवार को पहली कटऑफ लिस्ट जारी कर दी थी। इस लिस्ट में शामिल विद्यार्थियों को 2 से 5 अक्तूबर तक ऑनलाइन फीस जमा करवानी है। इसके लिए उच्चत्तर शिक्षा विभाग ने फीस पोर्टल को एडमिशन पोर्टल से लिंक करना था ताकि विद्यार्थी अपनी फीस भर सके। पिछले दो दिन से उच्चत्तर शिक्षा विभाग की ओर से लिंक करने का काम कर रहा है। शुक्रवार शाम तक एडमिशन पोर्टल से लिंक नहीं हुआ। जिस कारण विद्यार्थियों को सुबह से ही परेशानी उठानी पड़ी। विद्यार्थियों के ऑनलाइन फीस को लेकर पोर्टल पर एरर दिखा रहा था। इसके लिए विद्यार्थियों ने महाविद्यालयों में फोन कर पूछा। बाद में महाविद्यालयों ने उच्त्तर शिक्षा विभाग को फोन कर इस बारे में जानकारी मांगी तब उन्होंने बताया कि एडमिशन पोर्टल से फीस पोर्टल से लिंक नहीं हुआ।
विज्ञापन

ऐसे भरे जाएगी फीस
कोरोना कॉल के चलते विद्यार्थियों से फीस भरने के लिए केस नहीं लिए जा रहे। उनको ऑनलाइन अपनी फीस जमा करवानी होगी। फीस जमा करवाने के लिए विद्यार्थियों को वेबसाइट पर जाना होगा। इसके बाद उन्हें अपने यूजर पासवर्ड भरने होंगे। बाद में फीस के ऑप्शन पर जाकर फीस डेबिट या क्रेडिट कार्ड से भरनी होगी। फीस जमा होने पर तुरंत जमा की रसीद आ जाएगी। यह लिंक कॉलेज के पोर्टल से भी जुड़ा होगा। फीस भरे जाने पर इसका मैसेज कॉलेज के पास भी चला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन
एडमिशन और फीस पोर्टल का लिंक नहीं होने से फीस नहीं भरी जा रही थी। विभाग दोनों पोर्टल का लिंक करने में लगा हुुआ है। उम्मीद है कि शाम तक यह लिंक हो जाएगा।
डॉ. करण सिंह, नोडल अधिकारी, राजकीय महिला महाविद्यालय, महेंद्रगढ़।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed