फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Taxation department recovers Rs 2.12 crore, waives Rs 8.88 crore

Mahendragarh-Narnaul News: कराधान विभाग ने की 2.12 करोड़ की रिकवरी, 8.88 करोड़ माफ

Thu, 09 Oct 2025 11:54 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Thu, 09 Oct 2025 11:54 PM IST
विज्ञापन
Taxation department recovers Rs 2.12 crore, waives Rs 8.88 crore
फोटो नंबर-10लघुसचिवालय ​स्थित कराधान विभाग कार्यालय। संवाद
नारनौल। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने एक अप्रैल 2025 को ओटीएस यानी (वन टाइम सेटलमेंट) स्कीम को पहले से और भी सरल बनाते हुए व्यापारियों को राहत देने का प्रयास किया था। परिणामस्वरूप कराधान विभाग को व्यापारियों पर बकाये टैक्स का 2.12 करोड़ रुपये मिला है। ब्याज, जुर्माने व टैक्स पर छूट के तहत 8.88 करोड़ माफ किया गया है।
विज्ञापन

सरकार ने स्कीम का इसी साल 27 मार्च को गजट नोटिफिकेशन जारी किया था। ओटीएस को पहले से और अधिक सरल बनाते हुए एक अप्रैल से 180 दिनों के लिए ही लागू किया था। अप्रैल से पहले डीलरों पर टैक्स का 25.08 करोड़ रुपये बकाया था। स्कीम के तहत जिसका एक लाख तक टैक्स बकाया था, उसका पूरा बकाया माफ कर दिया गया था। एक से दस लाख तक बकाया पर पहले एक लाख माफ जबकि शेष राशि में महज 40 प्रतिशत ही जमा कराना था। इसके अलावा 10 लाख से 10 करोड़ रुपयों के बकाया टैक्स पर 50 प्रतिशत की छूट प्रदान की गई थी। साथ ही साथ ब्याज, जुर्माना व टैक्स में भी रियायत दी गई थी। ओटीएस के लागू होते ही जिले में 405 डीलरों में से 380 डीलर ने आवेदन किया था। आवेदन के प्रतिशत के हिसाब से जिला टॉप पर रहा।
विज्ञापन

वर्जन:
ओटीएस व्यापारियों के लिए भी काफी उपयोगी साबित हुई। व्यापारियों ने इस योजना का लाभ उठाया। साथ ही सरकार को भी अच्छा खासा राजस्व प्राप्त हुआ।-प्रियंका यादव, डीईटीसी, कराधान विभाग।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed