{"_id":"6abd59c5b34991b0db0edd34","slug":"markets-to-stock-up-on-warm-clothing-ahead-of-the-cold-season-traders-have-placed-orders-narnol-news-c-203-1-sroh1011-130566-2026-10-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: ठंड से पहले गर्म कपड़ों से सजेगा बाजार, व्यापारियों ने दिए ऑर्डर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: ठंड से पहले गर्म कपड़ों से सजेगा बाजार, व्यापारियों ने दिए ऑर्डर
विज्ञापन
फोटो संख्या:-60 दुकान पर कपड़ा बेचते हुए दुकानदार। संवाद
महेंद्रगढ़। मौसम में बदलाव के साथ शहर के कपड़ा व्यापारियों ने सर्दी के सीजन की तैयारियां शुरू कर दी हैं। सुबह और शाम हल्की ठंड महसूस होने लगी है। इसे देखते हुए दुकानदार गर्म कपड़ों का स्टॉक जुटाने में लगे हैं। व्यापारियों ने थोक बाजारों में जैकेट, स्वेटर, शॉल, ऊनी कपड़े, गर्म लोअर सहित अन्य सर्दियों के कपड़ों के ऑर्डर देने शुरू कर दिए हैं। अगले माह से शहर में गर्म कपड़ों की आवक बढ़ने की उम्मीद है।
दुकानदार पवन भारद्वाज और राजेश भारद्वाज ने बताया कि सर्दी शुरू होने से पहले स्टॉक तैयार रखना जरूरी है। इससे मांग बढ़ने पर ग्राहकों को उनकी पसंद और बजट के अनुसार कपड़े उपलब्ध करवाए जा सकेंगे। इस बार मौसम और बाजार की जरूरत को देखते हुए अलग-अलग डिजाइन और कीमतों वाले कपड़ों के ऑर्डर दिए गए हैं।
व्यापारियों के अनुसार फिलहाल गर्म कपड़ों की मांग सीमित है लेकिन तापमान गिरने के साथ बिक्री बढ़ने की उम्मीद है। शहर में अधिकतर माल बड़े थोक बाजारों और कपड़ा मंडियों से आता है। जरूरत के अनुसार दिल्ली समेत अन्य बड़े बाजारों से भी माल मंगवाया जाएगा।
विज्ञापन
व्यापारियों ने बताया कि गर्म कपड़ों की कीमतें उत्पादन लागत, थोक बाजार के भाव, मांग और उपलब्धता पर निर्भर करती हैं। सीजन की शुरुआत में पर्याप्त स्टॉक रहने से ग्राहकों को ज्यादा विकल्प मिलेंगे। वहीं ठंड बढ़ने के साथ मांग में तेजी आने पर कुछ कपड़ों के दाम में बदलाव संभव है।