फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Swami Dharmadev and Swami Vitthal Giri received the National Pride Award.

Mahendragarh-Narnaul News: स्वामी धर्मदेव व स्वामी विट्ठल गिरि को मिला राष्ट्र गौरव अवाॅर्ड

Thu, 26 Mar 2026 11:50 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Thu, 26 Mar 2026 11:50 PM IST
विज्ञापन
Swami Dharmadev and Swami Vitthal Giri received the National Pride Award.
फोटो संख्या:60 महामंडलेश्वर स्वामी धर्मदेव को राष्ट्र गौरव अवार्ड से सम्मानित करते हुए अतरलाल ए
कनीना। गांव गुढ़ा में आयोजित सम्मान समारोह में आश्रम हरि मंदिर पटौदी (गुरुग्राम) के पीठाधीश्वर स्वामी धर्मदेव व गोशाला बूचावास के महंत स्वामी विट्ठल गिरि को राष्ट्र गौरव अवाॅर्ड से सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

दोनों संतों को यह सम्मान समाजसेवा, शिक्षा, चिकित्सा, पर्यावरण संरक्षण, युवा विकास, साहित्य, कृषि, खेल एवं गोसेवा सहित सनातन धर्म मूल्यों के संरक्षण में उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए प्रदान किया गया।
विज्ञापन

प्रजा भलाई संगठन के सुप्रीमो अतरलाल ने दोनों संतों को स्मृति चिह्न व प्रशस्ति पत्र भेंट कर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि स्वामी धर्मदेव व स्वामी विट्ठल गिरि का जीवन समाज के लिए प्रेरणास्रोत है। उन्होंने अपने विचारों और कार्यों से समाज को नई दिशा देने का कार्य किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान श्रीराम शिव सनातन धर्म सभा गुढ़ा के तत्वावधान में मंदिर परिसर में श्रीगणेश, रामदरबार, शिव परिवार, राधा-कृष्ण, मां दुर्गा व हनुमान की मूर्तियों की स्थापना की गई। साथ ही कलश यात्रा एवं भंडारे का आयोजन किया गया।

इस अवसर पर पूर्णचंद बिड़ला, रतन सिंह चेयरमैन, राजेंद्र सिंह नंबरदार, पूर्णचंद मक्कड़, धर्मपाल दीक्षित, सरपंच वीरेंद्र दीक्षित सहित अनेक श्रद्धालु मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed