फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Suspended for not picking up power minister's phone

बिजली मंत्री का फोन नहीं उठाने पर किया निलंबित

Wed, 27 Apr 2022 11:57 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 27 Apr 2022 11:57 PM IST
विज्ञापन
Suspended for not picking up power minister's phone
दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम एसई ने एक्सईएन अविनाश यादव को निलंबित कर दिया है। अब उनकी जगह विकास मोहन दहिया (कंस्ट्रेक्शन) रेवाड़ी को अतिरिक्त कार्यभार सौंपा है।
विज्ञापन

सूत्रों से मिली जानकारी अनुसार मंगलवार को गुरुग्राम में चीफ इंजीनियर की मीटिंग थी। एसई अनुपम कटियार और एक्सईएन अविनाश यादव उसमें शामिल थे। इसी दौरान बिजली मंत्री रणजीत सिंह चौटाला ने एक्सईएन अविनाश यादव को फोन कर दिया। मीटिंग में होने की वजह से एक्सईएन ने मंत्री का फोन नहीं उठाया। लगभग 15 मिनट बाद बिजली मंत्री रणजीत सिंह चौटाला के पास उन्होंने वापस फोन किया तो उन्होंने तभी सस्पेंड करने के आदेश कर दिए थे। बुधवार को हिसार से एई/एडमिनस्टेशन की ओर से उनके निलंबन के आदेश जारी हो गए हैं। अब उनकी जगह विकास मोहन दहिया को अतिरिक्त कार्यभार सौंपा है। निलंबन अवधि के दौरान उन्हें रेवाड़ी कार्यालय में रिपोर्ट करनी होगी। इस संबंध में एसई अनुपम कटियार से बातचीत की तो उन्होंने बताया कि उनके पास एक्सईएन अविनाश के निलंबन के आदेश आ गए हैं लेकिन निलंबन के कारणों का पता नहीं लग पाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed