फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Sunderkand Paath's couplets and quatrains were sung

Mahendragarh-Narnaul News: सुंदरकांड पाठ के दोहे व चौपाइयों का गायन किया

Mon, 23 Jun 2025 12:59 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Mon, 23 Jun 2025 12:59 AM IST
विज्ञापन
Sunderkand Paath's couplets and quatrains were sung
फोटो नंबर-16सुंदरकांड पाठ के दौरान यजमान को सम्मानित करते मंडल के सदस्य। स्रोत-संस्था - फोटो : kathua
नारनौल। श्री मेहंदीपुर बालाजी मित्र मंडल ने निशुल्क सुंदरकांड पाठ का आयोजन शनिवार रात सीताराम अग्रवाल नवीन भालोठिया के प्रतिष्ठान पुरानी सराय पर किया।
विज्ञापन

सबसे पहले आचार्य अश्वनी शर्मा द्वारा पूजा अर्चना करवा कर हनुमान चालीसा गणेश वंदना व राम धुन के साथ सुंदरकांड पाठ का शुभारंभ किया गया। अध्यक्षता मंडल के प्रधान महावीर प्रसाद अग्रवाल ने की। बालाजी महाराज का रंग-बिरंगे फूलों से राजेश सोनी द्वारा भव्य दरबार सजाया गया। इसमें महावीर प्रसाद अग्रवाल, राजेश सोनी, संजय अग्रवाल, तरुण सोनी, प्रशांत सैनी, रामानंद शर्मा, गौरी शंकर शर्मा, नवीन जैन, काशीराम सैनी नगर पार्षद, राकेश गुप्ता, संजय शर्मा, शिव शंकर अग्रवाल, नरेंद्र गर्ग ने सुंदरकांड पाठ के दोहे व चौपाइयों का गायन किया।
विज्ञापन

इसके बाद मंडल के प्रमुख सदस्य शिव शंकर अग्रवाल ने मुख्य यजमान को बालाजी महाराज की प्रतिमा भेंट कर सम्मानित किया। मास्टर गौतम ने आओ आओ बाबा पुकार पर मेरा भरोसा है, महावीर प्रसाद अग्रवाल ने पकड़ लो हाथ बालाजी नहीं तो हम डूब जाएंगे, तरुण सोनी ने तेरे पूजन को भगवान बना मन मंदिर आलीशान, गौरी शंकर शर्मा ने मेरे बालाजी महाराज जयकारा गूंजे गली गली। इस अवसर पर मीणा राम, सतीश कुमार, ओपी सैनी, अशोक सिंघल, महेश मित्तल, रामेश्वर शर्मा, चिंटू गुप्ता, लोकेश गर्ग, प्रवेश अग्रवाल, भीषण सोनी, सोनू प्रजापत, सुरेंद्र गर्ग, मन्नू बंसल, प्रमोद गर्ग सहित अनेक श्रद्धालु मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed