{"_id":"67f6ccbba85cc27cd70fb10c","slug":"sunderkand-paaths-couplets-and-quatrains-were-sung-narnol-news-c-196-1-nnl1003-123248-2025-04-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: सुंदरकांड पाठ के दोहे चौपाइयों का गायन किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: सुंदरकांड पाठ के दोहे चौपाइयों का गायन किया
Thu, 10 Apr 2025 01:08 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
Updated Thu, 10 Apr 2025 01:08 AM IST
विज्ञापन
फोटो नंबर- 01संगीतमय सुंदरकांड का पाठ करते श्रद्धालु। संवाद
- फोटो : संवाद
नारनौल। श्रीराम हनुमान गुणगान प्रचार मंडल और श्रीराम मेहंदीपुर बालाजी सेवा संघ द्वारा एकादशी के पावन अवसर पर मंगलवार रात मंडी अटेली में संगीतमय सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया गया।
अध्यक्षता मंडल के प्रधान आचार्य क्रांति निर्मल ने की, जबकि मंडल के संरक्षक गुरुजी सांवरमल गोयल विशेष रूप से मौजूद रहे। सर्वप्रथम पंडित अजय शर्मा ने यजमान डॉ. राजकुमार व पूनम को परिवार सहित पूजन करवा बाबा की ज्योति प्रज्ज्वलित करवाई गई। इसके बाद हनुमान चालीसा व रामधुन के साथ सुंदरकांड पाठ का शुभारंभ किया गया, जिसमें आचार्य क्रांति निर्मल, पंडित दीपक शर्मा, अजय शर्मा, नरेश मित्तल व ललित सैनी आदि ने सुंदरकांड पाठ के दोहे चौपाइयों का गायन किया। पाठ समापन के बाद भजनों का दौर शुरू हुआ।
गायक अजय शर्मा ने आज सजाया दरबार बालाजी आओ कीर्तन में व आचार्य क्रांति निर्मल ने धमाल सुनाकर सभी को झूमने पर विवश कर दिया। इस अवसर पर रामानंद यादव, एडवोकेट पवन यादव, हेमंत गर्ग, राकेश गर्ग, मुकेश गर्ग, चमन गोयल व दर्शन कौशिक आदि मौजूद रहे।