{"_id":"67db037e81a3c64b1e0bc874","slug":"sunderkand-paaths-couplets-and-quatrains-were-sung-narnol-news-c-196-1-nnl1003-122484-2025-03-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: सुंदरकांड पाठ के दोहे चौपाइयों का गायन किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: सुंदरकांड पाठ के दोहे चौपाइयों का गायन किया
Wed, 19 Mar 2025 11:18 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
Updated Wed, 19 Mar 2025 11:18 PM IST
विज्ञापन
फोटो नंबर-01संगीतमय सुंदरकांड पाठ के दौरान यजमान को सम्मानित करते मंडल के सदस्य। संवाद
नारनौल। श्रीराम हनुमान गुणगान प्रचार मंडल और श्रीराम मेहंदीपुर बालाजी सेवा संघ ने मंगलवार रात मोहल्ला आदर्श नगर में संगीतमय सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया। इसकी अध्यक्षता मंडल के प्रधान आचार्य क्रांति निर्मल ने की।
पंडित देवकीनंदन व जितेन्द्र शर्मा ने यजमान महेंद्रपाल, आशा रानी, हर्ष व शालू को परिवार सहित पूजन करवा बाबा की ज्योति प्रज्ज्वलित करवाई गई। महेश शर्मा, दीपक शर्मा, विजय जैन, गुलशन सचदेवा, विकास अग्रवाल, नरेश मित्तल व ललित सैनी आदि ने सुंदरकांड पाठ के दोहे चौपाइयों का अपने मधुर स्वर से गायन किया।
पाठ समापन के बाद भजनों का दौर शुरू हुआ। इसमें गायक मास्टर धर्मसिंह अब आन पड़े तेरे चरणों में हे बालाजी उद्धार करो, गुलशन सचदेवा ने मेरी झोपड़ी के भाग आज खुल जाएंगे राम आएंगे भजन सुनाकर सभी को भाव विभोर कर दिया। वहीं आचार्य क्रांति निर्मल ने धमाल सुनाकर सभी को झूमने पर विवश कर दिया। इसके बाद यजमान को भगवान राम का चित्र भेंट कर मंडल द्वारा सम्मानित किया गया। अंत में आरती के पश्चात सभी को प्रसाद वितरित किया गया। इस अवसर पर काफी संख्या में भक्तजन मौजूद रहे।