{"_id":"69920a8b953e00ae3b0d5e62","slug":"summer-enters-in-the-second-half-of-february-narnol-news-c-196-1-nnl1004-136170-2026-02-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: फरवरी के दूसरे पखवाड़े में ही गर्मी की एंट्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: फरवरी के दूसरे पखवाड़े में ही गर्मी की एंट्री
विज्ञापन
फोटो संख्या:74- नागरिक अस्पताल महेंद्रगढ़ में दवाई लेते मरीज--संवाद
नारनौल/महेंद्रगढ़। जिले में दिन-प्रतिदिन तापमान में बढ़ोतरी हो रही है। फरवरी के दूसरे पखवाड़े में ही गर्मी महसूस होने लगी है। वहीं 17 फरवरी को एक नया कमजोर पश्चिमी विक्षोभ उत्तरी पर्वतीय क्षेत्रों पर सक्रिय होने से 17-18 फरवरी को बिखराव वाली हल्की बारिश की संभावना बन रही है।
मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि पलवल में दिन के तापमान 30.0 डिग्री सेल्सियस को पार कर गया है। वहीं, नारनौल और महेंद्रगढ़ के दिन और रात के तापमान क्रमशः 27.5 व 11.0 और 28.8 व 8.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।
इसके अलावा, बढ़ी गर्मी खेतों में खड़ी गेहूं और सरसों की फसल के लिए गंभीर खतरा बन गई है। इस गर्मी के कारण गेहूं के दाने असमय पक कर छोटे व कमजोर रह सकते हैं जिससे पैदावार में भारी गिरावट की संभावना है। वहीं सरसों के दाने पतले हो सकते हैं और वजन कम होने से पैदावार में कमी आने की संभावना है
विज्ञापन
...................
गर्मी से सर्दी और सर्दी से गर्मी में अचानक जाने से बदल रहे हार्मोन
सुबह-शाम की सर्दी में लोग काफी लापरवाही बरत रहे हैं जिससे लोग बीमार पड़ रहे हैं। नागरिक अस्पताल में जुकाम, खांसी के मरीजों की 100 ओपीडी हो रही है। चिकित्सा अधिकारी डॉ. मोहित ने बताया कि सुबह-शाम ठंड में बिना गर्म कपड़ों के निकलना व दिन में तेज धूप में सीधे बैठ जाना शरीर के हार्मोनल संतुलन को प्रभावित करता है। इससे रोग प्रतिरोधक क्षमता कमजोर पड़ती है व सर्दी-जुकाम जैसी बीमारियां तेजी से पकड़ लेती हैं।