फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Submit the necessary documents before the Kanwar Yatra: Dr. Rimpi

कांवड़ यात्रा से पहले जरूरी दस्तावेज कराएं जमा : डॉ. रिंपी

Fri, 07 Aug 2026 02:02 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 07 Aug 2026 02:02 AM IST
विज्ञापन
Submit the necessary documents before the Kanwar Yatra: Dr. Rimpi
कनीना। कांवड़ यात्रा को सुरक्षित और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन ने श्रद्धालुओं के लिए जरूरी दिशा-निर्देश जारी किए हैं। नगर पालिका प्रधान डॉ. रिंपी कुमारी ने बताया कि कनीना क्षेत्र से कांवड़ या डाक कांवड़ लेकर जाने वाले सभी श्रद्धालुओं को अपने आधार कार्ड की फोटो कॉपी सिटी थाना कनीना में अनिवार्य रूप से जमा करानी होगी।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि डाक कांवड़ लेकर जाने वाले श्रद्धालुओं को आधार कार्ड के साथ संबंधित वाहन की आरसी की फोटो कॉपी भी जमा करनी होगी। इससे यात्रा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था बेहतर रहेगी और प्रशासन के पास सभी जरूरी रिकॉर्ड उपलब्ध रहेगा।
विज्ञापन

डॉ. रिंपी कुमारी ने श्रद्धालुओं से समय रहते सभी दस्तावेज जमा कराने की अपील की। साथ ही उन्होंने कहा कि यात्रा के दौरान यातायात नियमों का पालन करें, प्रशासन के निर्देशों का सम्मान करें और अनुशासन बनाए रखते हुए सुरक्षित तरीके से कांवड़ यात्रा पूरी करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed