फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Subhash Park has become a hub for drug addicts, even thieves have no fear of the police

Mahendragarh-Narnaul News: सुभाष पार्क नशेड़ियों का बना अड्डा, चोरों में भी पुलिस का खौफ नहीं

Tue, 24 Jun 2025 11:42 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Tue, 24 Jun 2025 11:42 PM IST
विज्ञापन
Subhash Park has become a hub for drug addicts, even thieves have no fear of the police
फोटो नंबर- 04सुभाष पार्क के पिछले हिस्से में पडी शराब की खाली बोतल। संवाद
नारनौल। हुडा सेक्टर में सुरक्षा व्यवस्था की अनदेखी से आए दिन चोरी, चेन स्नेचिंग, रंगदारी आदि मामले सामने आते रहते हैं। चोर इतने बेखाैफ हो गए है कि दिनदहाड़े वारदात कर देते हैं।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों ने बताया कि हुडा सेक्टर में लोग अलग-अलग स्थानों से आकर यहां रहने लगे हैं। इसलिए एक दूसरी को जानकारी बहुत कम हो पात है। इसका फायदा उठाकर चोर चोरी की घटनाओं को अंजाम देते हैं। लोगों ने बताया कि दोपहर में अनजान लोग झुंड बनाकर बाइक पर घूमते हैं।
विज्ञापन

बंद मकानों की तलाश करते हैं। इसके बाद रात में चोरी की घटना को अंजाम देते हैं। वहीं दोपहर में झुंड में बाइक सवार असामाजिक तत्व महिलाओं से छेड़छाड़ और चेन स्नेचिंग जैसी घटनाओं को भी अंजाम देते हैं। लोगों ने हुडा के मुख्य प्रवेश द्वार और दोपहर व रात के समय पुलिस की गश्त बढ़ाने की मांग की है, ताकि आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लग सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


हुडा सेक्टर में स्थित शहर के सबसे पुराने और प्रसिद्ध नेताजी सुभाष चंद्र बोस पार्क के पिछले हिस्से को असामाजिक तत्वों ने नशे का अड्डा बना लिया है। स्थानीय लोगों ने बताया कि शाम होते ही असामाजिक तत्व पार्क में एकत्रित होने लगते हैं। और नशा करते हैं। वहीं आपस में गाली-गलौच करते हैं। लोगों की मांग पर शाम के समय कुछ दिन तक तो पुलिस की गश्त बढ़ाई गई थी, लेकिन अब गश्त में कमी के कारण पार्क फिर से नशेड़ियों का जमावड़ा लगने लगा है। पार्क के पिछले हिस्से में शराब की खाली बाेतल और सिगरेट की खाली डिब्बी फैली रहती है।
इंसेट
स्थानीय लोगों ने पुलिस अधीक्षक को सौंपा था ज्ञापन :
कुछ दिनों पहले भी हुडा सेक्टर स्थित एक घर में घुसकर पिस्टल के बल पर लूटपाट करने की कोशिश और रास्ते में महिला के गले से बाइक सवार चेन तोड़कर भाग गए थे। इसके बाद स्थानीय लोगों ने पुलिस अधीक्षक के निवास स्थान पर विरोध, प्रदर्शन भी किया था और पुख्ता सुरक्षा प्रबंध के लिए ज्ञापन सौंपा था।


-------------
---------------
हुडा सेक्टर में चेन स्नेचिंग और चोरी की अन्य घटनाओं में बढ़ोतरी हुई है। पुलिस प्रशासन से गश्त बढ़ाने और सुरक्षा व्यवस्था को पुख्ता करने के लिए कई बार मांग कर चुके हैं, लेकिन पुलिस प्रशासन ने अब तक ठोस कदम नहीं उठाया है।-निशा गुप्ता
------------
सुभाष पार्क के पिछले हिस्से में अंधेरा होते ही असामाजिक लोग एकत्रित होने लगते हैं। नशा करते हैं। इस कारण शाम के समय सैर के लिए आने वाले लोग विशेष तौर पर महिलाएं अपने आप को असहज महसूस करती हैं।-सोनिका यादव
---------------
दोपहर में अनजान लोग बाइक पर सवार बंद मकानों की छानबीन करते हैं, इसके बाद रात में चोरी की घटना को अंजाम देते हैं। इसलिए दोपहर व रात के समय पुलिस प्रशासन को हुडा सेक्टर में गश्त बढ़ानी चाहिए।

प्रियंका
--------------
हुडा सेक्टर में अब तक जितनी भी चोरी की घटनाएं हुई हैं, उनमें धर-पकड़ और सख्त कार्रवाई में ढिलाई बरती गई है। पुलिस प्रशासन से अपील है कि आपराधिक गतिविधियों को अंजाम देने वाले लोगों पर कार्रवाई की जाए।-किरण
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed