{"_id":"628146b207f01f03b3240d99","slug":"sub-station-locked-on-unannounced-power-cut-opened-after-four-hours-on-assurance-narnol-news-rtk6467519110","type":"story","status":"publish","title_hn":"अघोषित बिजली कटौती पर उपकेंद्र पर जड़ा ताला, चार घंटे बाद आश्वासन पर खोला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अघोषित बिजली कटौती पर उपकेंद्र पर जड़ा ताला, चार घंटे बाद आश्वासन पर खोला
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। भीषण गर्मी में लगने वाले अघोषित बिजली कटों से परेशान गांव खुडाना के ग्रामीणों ने पावर हाउस पर ताला जड़कर प्रदर्शन किया। सुबह नौ बजे से दोपहर एक बजे तक ग्रामीणों ने नारेबाजी की। ग्रामीणों ने कहा कि भीषण गर्मी में दिनभर अघोषित कटों से लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। पर्याप्त मात्रा में बिजली आपूर्ति नहीं होने से खेतों में खड़ी फसलें सूखने के कगार पर है। दिसंबर 2021 में गांव में जगमग योजना में शामिल करने के बावजूद भी योजना के तहत बिजली आपूर्ति नहीं की जा रही है।
पावर हाउस पर तैनात कर्मचारियों ने ताला लगने की सूचना उच्चाधिकारियों को दी। इसके बाद बिजली निगम के एसडीओ एसडीओ दीपक यादव मौके पर पहुंचे। उन्होंने ग्रामीणों को आश्वासन दिया कि खुडाना गांव को जगमग योजना के तहत जोड़ दिया जाएगा। एसडीओ के आश्वासन के बाद ग्रामीणों ने पावर हाउस का करीब चार घंटे बाद ताला खोला।
ग्रामीणों ने एसडीओ दीपक यादव से कहा कि गांव में इस भीषण गर्मी के बीच पावर कट बहुत लंबे-लंबे लग रहे हैं। जिसकी वजह से वह अपने खेतों में पानी नहीं दे पा रहे हैं। पर्याप्त बिजली के अभाव में फसलें भी सूखने के कगार पर है। उनके गांव में जगमग योजना के तहत दिसंबर-2021 में ही सारा कार्य पूर्ण कर दिया गया था, लेकिन अभी गांव को जगमग योजना के तहत नहीं जोड़ा गया है। इस पर एसडीओ दीपक यादव ने बताया कि वे दो माह से ही अतिरिक्त कार्यभार संभाल रहे हैं। गांव को जगमग योजना के तहत किए जाने का कार्य पूर्ण होने के संबंध में उनके पास कोई जानकारी नहीं है। जगमग योजना के तहत किसी भी गांव में 15 अगस्त या फिर 26 जनवरी से बिजली शुरू की जाती है। लेकिन उनके गांव के लिए वे स्पेशल फाइल बनाकर एमडी को भेज देंगे। वहां से अनुमति मिलने के बाद गांव जगमग योजना में जुड़ जाएगा। एसडीएम के आश्वासन के बाद दोपहर एक बजे ग्रामीणों ने ताला खोल दिया।