फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Students will learn the nuances of democracy from Youth Parliament

Mahendragarh-Narnaul News: युवा संसद से छात्र जानेंगे लोकतंत्र की बारीकियां

Mon, 21 Jul 2025 12:12 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Mon, 21 Jul 2025 12:12 AM IST
विज्ञापन
Students will learn the nuances of democracy from Youth Parliament
फोटो नंबर-11युवा संसद कार्यक्रम में भाग लेते विद्यार्थी। फाईल फोटो
नारनौल। दुनिया के सबसे बड़े लोकतांत्रिक देश में युवकों की लोकतांत्रिक समझ को समृद्ध करने और तार्किक शक्ति का विकास कर उन्हें देश की संसदीय व्यवस्था से परिचित कराने के उद्देश्य से सोमवार से स्कूलों में युवा संसद का आयोजन होगा।
विज्ञापन

डायट महेंद्रगढ़ के प्राचार्य सुनील दत्त ने बताया की संसदीय कार्य मंत्रालय के निर्देशन में एससीईआरटी हरियाणा द्वारा ''यूथ पार्लियामेंट - 2025'' का आयोजन किया जा रहा है । जिले पांचों खंड में इन प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जायेगा । प्रत्येक खंड से 5-5 स्कूल युवा संसद के लिए चयनित किए गए हैं।
विज्ञापन

प्रत्येक खंड के एक-एक स्कूल के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय से कार्यक्रम का आरंभ होगा । खंड स्तर की प्रतियोगिता के बाद जिला, मंडल व राज्य स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा ।
विज्ञापन
विज्ञापन


युवा संसद के आयोजन के लिए प्रभारी डॉ. राकेश यादव एवं डायट महेंद्रगढ़ की निगरानी टीम के सदस्य डॉ. संजय शर्मा प्रवक्ता राजनीति विज्ञान ने बताया कि युवा संसद 21 जुलाई से 25 जुलाई तक चलेगी । 21 जुलाई को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय जोरासी (नारनौल), पीएमश्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय अटेली, पथरवा ( महेंद्रगढ़), बूचावास ( कनीना) और बायल (नांगल चौधरी) में यूथ पार्लियामेंट का आयोजन होगा।
मंगलवार 22 जुलाई को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय पाली ( महेंद्रगढ़), बिहाली (अटेली), पोता ( कनीना) और बनिहाङी (नांगल चौधरी) में युवा संसद प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। 23 जुलाई अटेली खंड के ताजपुर, महेंद्रगढ़ खंड के बेरी, कनीना खंड के ककराला, नांगल चौधरी खंड के नायन और नारनौल खंड के गांव दोचाना के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में युवा संसद प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा ।
इसके बाद 24 जुलाई को अटेली ब्लॉक के गांव गढ़ी रूथल, महेंद्रगढ़ ब्लॉक के गांव खुङाना, कनीना ब्लॉक के गांव रामबास, नांगल चौधरी ब्लॉक के गांव नांगल दर्गू स्कूल में तथा नारनौल ब्लॉक के पीएमश्री गर्ल्स स्कूल में युवा संसद प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा।
25 जुलाई को नारनौल खंड के निवाजनगर, नांगल चौधरी खंड के मूलौदी, कनीना खंड के सीहोर, महेंद्रगढ़ खंड के डिगरोता और अटेली खंड के गुजरवास स्कूल में यूथ पार्लियामेंट का आयोजन किया जाएगा l 28 जुलाई को नारनौल खंड के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय गहली में युवा संसद प्रतियोगिता का आयोजन रहेगा ।

इंसेट



यह रहेगा निर्णायक पैनल

युवा संसद के निष्पक्ष एवं संतुलित संचालन के लिए फील्ड और डायट महेंद्रगढ़ से विशेषज्ञों का पैनल बनाया गया है। नारनौल खंड की प्रतियोगिता में डॉ. संजय शर्मा प्रवक्ता राजनीति विज्ञान अकबरपुर, डॉ. जितेंद्र भारद्वाज प्रवक्ता कांवी, डॉ. जितेंद्र कुमार डीआरयू विंग डायट निर्णायक के रूप में रहेंगे। नांगल चौधरी खंड के लिए डॉ. दीपक वर्मा प्रवक्ता, राजेश कुमार प्रवक्ता डायट, राकेश कुमार प्रवक्ता निर्णायक की भूमिका में रहेंगे। वहीं महेंद्रगढ़ खण्ड की मॉनीटरिंग के लिए डॉ राकेश कुमार प्रवक्ता डायट, डॉ नरेश कुमार प्रवक्ता डायट, डॉ विधि प्रवक्ता डायट उपस्थित रहेंगे। कनीना खंड में निर्णायक मंडल में डॉ. किरण यादव प्रवक्ता डायट, ईश्वर सिंह प्रवक्ता डायट, संयोगिता कुमारी प्रवक्ता डायट शामिल रहेंगे । अटेली खंड में युवा संसद के संचालन के लिए प्रदीप कुमार प्रवक्ता डायट, अशोक जोशी प्रवक्ता एवं योगेन्द्र कुमार प्रवक्ता अटेली शामिल रहेंगे ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed