{"_id":"610974b08ebc3eb9e138d2a1","slug":"students-stunned-after-seeing-cbse-result-narnol-news-rtk619881229","type":"story","status":"publish","title_hn":"दसवीं का परिणाम देखकर झूमे छात्र, जिले में 10 हजार बच्चों ने उत्तीर्ण की परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दसवीं का परिणाम देखकर झूमे छात्र, जिले में 10 हजार बच्चों ने उत्तीर्ण की परीक्षा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नारनौल। सीबीएसई बोर्ड ने मंगलवार को दसवीं कक्षा का परिणाम घोषित कर दिया। परिणाम घोषित होते ही विद्यार्थियों खुशी से झूम उठे। जिले में लगभग 10 हजार बच्चों ने दसवीं कक्षा में रजिस्ट्रेशन करवाया था। कोरोना संक्रमण के चलते बोर्ड ने लिखित परीक्षा रद कर दी थी। मूल्यांकन फार्मूले के अनुसार परिणाम घोषित किया है। छात्रों का उनके पिछले प्रदर्शन के आधार पर मूल्यांकन किया है।
दसवीं के परीक्षा परिणाम में यूरेका पब्लिक स्कूल का परीक्षा परिणाम सराहनीय रहा। विद्यालय के छात्र सूरज 99.4 प्रतिशत अंक लेकर स्कूल टॉपर रहा। वहीं निकिता शर्मा ने 99.2 प्रतिशत अंक लिए। स्कूल चेयरमैन अनिल कौशिक ने अध्यापकों व बच्चों को बधाई देकर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि स्कूल का परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत रहा है।
सीएल पब्लिक स्कूल की छात्रा ईशिका यादव ने 99 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। प्रबंध निदेशक डॉ. अमित गुप्ता ने बताया कि ईशिका यादव ने 99 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया। हिमानी बतरा ने 96.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर द्वितीय स्थान, नितिन राज ने 96.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान प्राप्त किया। विद्यालय का परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत रहा। उन्होंने बताया कि कुल 38 विद्यार्थियों ने मेरिट में स्थान बनाया। संस्था की सदस्या दीपाली गुप्ता व एडवोकेट सुखवर्षा गुप्ता ने बच्चों को बधाई दी तथा कठिन मेहनत करने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर उपप्राचार्य रविंद्र यादव, मुख्याध्यापिका मोनिका कौशल, जसवंत, रेनु शर्मा, दयाराम स्वामी, ईश्वर सिंह, मुकेश गुप्ता, प्रवीन शर्मा, प्रवेश यादव, अमृत सिंह, सुरेंद्र सिंह उपस्थित रहे।
विज्ञापन
हरियाणा पब्लिक स्कूल का दसवीं कक्षा का परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत रहा है। विद्यालय के 65 छात्रों में से 6 छात्रों ने 95 प्रतिशत अंक प्राप्त किये हैं तथा 18 छात्रों ने 90 प्रतिशत अंक प्राप्त किये है। विद्यालय के प्रधानाचार्य मनोज भारद्वाज ने बताया कि अध्यापक छात्रों के प्रति अपना उत्तरदायित्व निष्ठापूर्वक निभाते है। श्रीकृष्ण सीनियर सेकेंडरी स्कूल भुंगारका ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। विद्यालय के 17 छात्रों ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक हासिल किए। जिनमें मोहित ने 98, स्नेहा ने 97.4, सानिया ने 97, पूजा ने 96.4, कोमल ने 95.8, तानिया ने 95.4, दीपक ने 95 प्रतिशत अंक प्राप्त किये। स्कूल 61 छात्रों ने मेरिट में स्थान हासिल किया।