{"_id":"670826d12f73ac64b1008c44","slug":"students-made-aware-through-poster-making-competition-narnol-news-c-196-1-nnl1004-116946-2024-10-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता से छात्रों को किया जागरूक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता से छात्रों को किया जागरूक
Fri, 11 Oct 2024 12:41 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
Updated Fri, 11 Oct 2024 12:41 AM IST
विज्ञापन
नारनौल। विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर नारनौल की आरबीएसके टीम ने विभिन्न स्कूलों में पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता करवा कर छात्रों को जागरूक किया।
सिविल सर्जन धर्मेंद्र सांगवान, उप सिविल सर्जन डॉ. विजय यादव के निर्देश पर आरबीएसके की 9 टीमों ने अलग-अलग 9 स्कूलों में पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता करवाई। इसके माध्यम से मानसिक रोग के बारे में अवगत करवाया। टीम ने बताया कि मोबाइल के इस दौर में मानसिक बीमारी के लगातार मरीज बढ़ रहे हैं। इसके पीछे समय पर खानपान व खेल कूद प्रतियोगिता से दूरी बना लेना है। डीआईईसी मैनेजर डॉ. दीपक कौशिक ने बताया कि विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर 9 स्कूलों में उनकी टीम ने पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता आयोजित करवा कर बच्चों को जागरूक किया है।