{"_id":"66526ae1625c22c9f004b184","slug":"students-in-wheel-chairs-to-the-polling-station-narnol-news-c-196-1-nnl1003-112620-2024-05-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: व्हील चेयर पर बैठाकर मतदान केंद्र तक ले गईं छात्राएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: व्हील चेयर पर बैठाकर मतदान केंद्र तक ले गईं छात्राएं
Sun, 26 May 2024 04:19 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
Updated Sun, 26 May 2024 04:19 AM IST
विज्ञापन
नारनौल। शहर में लोकसभा चुनाव को लेकर मतदान केंद्रों पर कालेज की एनएसएस छात्राओं की ड्यूटी भी लगाई गई थी। छात्राओं ने अपनी ड्यूटी को अनेक मतदान केंद्राें पर पूरी निष्ठा से निभाया और मतदान के लिए आने वाले दिव्यांगों व बुजुर्ग लोगों की सहायता कर उन्हें मतदान केंद्र तक पहुंचाकर मतदान करवाया।
एनएसएस की इन छात्राओं ने मतदान पर आने वाले लोगों को बताया कि उनका मतदान किस बूथ पर है। इन छात्राओं के मतदान केंद्रों पर रहने से बहुत से लोगों को लाभ मिला। मतदान केंद्र में ऐसे भी बुजुर्ग आ रहे थे जिनको चलने में परेशानी हो रही थी तो उन्हें इन छात्राओं द्वारा व्हील चेयर पर बैठाकर मतदान केंद्र तक ले जाकर उनका मतदान करने के बाद वापस उन्हें उनके साधन तक छोड़कर आईं। वहीं मतदान के लिए आ रहे दिव्यांगों के साथ जाकर भी उन्हें बूथ के अंदर तक जाने में सहायता की। मतदान करने के लिए आ रहे बुजुर्ग व दिव्यांगों ने एनएसएस की इन छात्राओं द्वारा किए गए कार्य की काफी प्रशंसा की। मतदान करवाने को लेकर एनएसएस की इन छात्राओं के उत्साह से लगा रहा था कि युवा वर्ग में मतदान को करने व करवाने काे लेकर पूरा जोश था।