फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Students busy completing the even semester syllabus

Mahendragarh-Narnaul News: सम सेमेस्टर का पाठ्यक्रम पूरा करने में जुटे विद्यार्थी

Thu, 15 Jan 2026 11:51 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Thu, 15 Jan 2026 11:51 PM IST
विज्ञापन
Students busy completing the even semester syllabus
फोटो संख्या:60- राजकीय महाविद्यालय में पढ़ाई करते विद्यार्थी---संवाद
महेंद्रगढ़। शहर स्थित राजकीय महिला महाविद्यालय और राजकीय महाविद्यालय में यूजी और पीजी की कक्षाएं शुरू हो चुकीं हैं। अब प्रोफेसरों ने सम सेमेस्टर का पाठ्यक्रम करवाना शुरू कर दिया है। सेमेस्टर परीक्षाएं मई में कराई जाएंगी। ऐसे में ढाई माह में पाठ्यक्रम पूरा करवाना प्रोफेसरों और विद्यार्थियों के लिए चुनौती साबित होगा।
विज्ञापन


12 जनवरी से विभाग की ओर से कक्षाएं शुरू की गई हैं। महिला कॉलेज के प्राचार्य प्रोफेसर महेंद्र सिंह और राजकीय महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. विजय यादव ने बताया कि दोनों महाविद्यालयों में नियमित रूप से कक्षाएं शुरू की गई हैं। साथ ही विद्यार्थियों को ग्रुप के माध्यम सूचना दी गई है।
विज्ञापन

कक्षाएं शुरू होने पर विद्यार्थियों से नियमित रूप से कक्षाओं में रिपोर्ट करने का आह्वान किया गया है। अगर किसी को बीमारी या कोई परेशानी है तो इसके लिए प्राचार्य को लिखित में प्रार्थना-पत्र दें।
विज्ञापन
विज्ञापन

अगर विद्यार्थी लगातार 7 दिन तक बिना किसी सूचना के अनुपस्थित रहते हैं तो संबंधित का नाम महाविद्यालय प्रशासन की ओर से काट दिया जाएगा और समेस्टर परीक्षा में बैठने की अनुमति नहीं मिलेगी।
पांच दिन तक लगातार अनुपस्थित रहने वाले विद्यार्थियों को भी महाविद्यालय की ओर से सूचित किया जा रहा है। नियमित आने पर सभी विद्यार्थी अपना पाठ्यक्रम निर्धारित समय सीमा में पूरा कर पाएंगे और परीक्षा के समय किसी प्रकार की परेशानी नहीं होगी। प्रोफेसरों की ओर से नियमित रूप से पाठ्यक्रम करवाया जा रहा है।
-
ढाई माह बाद होंगी परीक्षाएं
आईजीयू की ओर से सम सेमेस्टर की परीक्षाएं मई करवाई जानी हैं। इसके लिए विद्यार्थियों को तय समय में अपना पाठ्यक्रम पूरा करना होगा। अप्रैल के अंत में असेस्मेंट टेस्ट करवाए जाएंगे और प्रायोगिक परीक्षाएं भी इसी समय होने की संभावना है। कॉलेजों में 80 फीसदी विद्यार्थी नियमित रूप से आने लगे हैं और अपना पाठ्यक्रम पूरा कर रहे हैं।

-
निरंतर अनुपस्थित रहने वाले विद्यार्थियों की हो रही नोटिंग
संस्थानों में निरंतर अनुपस्थित रहने वाले विद्यार्थियों की नोटिंग की जा रही है। इसमें विद्यार्थियों को पांच दिन अनुपस्थित रहने पर सूचित किया जाएगा। अगर कोई विद्यार्थी फिर भी नहीं आता है तो उसके परिजनों से बात की जाएगी और प्रतिक्रिया न देने वाले विद्यार्थियों का नाम सात के बाद काट दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed