फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Student invited for Simran International Conclave

छात्रा सिमरन चौहान अंतर्राष्ट्रीय कॉन्क्लेव के लिए आमंत्रित, यूनाइटेड किंगडम में करेगी चर्चा

Wed, 14 Sep 2022 11:18 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 14 Sep 2022 11:18 PM IST
विज्ञापन
Student invited for Simran International Conclave
छात्रा सिमरन चौहान---संवाद - फोटो : Narnol
हकेंवि की छात्रा सिमरन अंतरराष्ट्रीय कॉन्क्लेव के लिए आमंत्रित
विज्ञापन

21 से 23 सितंबर तक लंदन में आयोजित होगा अंतर्राष्ट्रीय कॉन्क्लेव
पर्यावरण संरक्षण के कार्यों को देखते हुए किया आमंत्रित
फोटो संख्या: 51
संवाद न्यूज एजेंसी
महेंद्रगढ़। हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय (हकेंवि) की स्ट्रक्चरल इंजीनियरिंग की छात्रा सिमरन चौहान को यूनाइटेड किंगडम में आयोजित होने वाले आत्मनिर्भर भारत पर अंतरर्राष्ट्रीय कॉन्क्लेव में पर्यावरण विषय पर चर्चा करने के लिए आमंत्रित किया गया है। कुलपति प्रो. टंकेश्वर कुमार ने बताया कि सिमरन की इस उपलब्धि पर हर्ष व्यक्त किया है।

विश्वविद्यालय के हरित परिसर स्वच्छ परिसर प्रकोष्ठ के प्रभारी प्रो. सुरेंद्र सिंह ने भी सिमरन को बधाई दी। उन्होंने बताया कि आत्मनिर्भर भारत में आयोजित इस अंतर्राष्ट्रीय कॉन्क्लेव का आयोजन आगामी 21 से 23 सितंबर तक लंदन में किया जा रहा है। इससे पहले भी दिल्ली संसद भवन में आयोजित राष्ट्रीय पर्यावरण यूथ संसद में भी लीडर आफ अपोजिशन का अवार्ड प्राप्त करके सिमरन ने क्षेत्र व विश्वविद्यालय को गौरवान्वित किया है। नारनौल निवासी सिमरन चौहान के पिता शिवचरण चौहान ने बताया कि बचपन से ही सिमरन की रुचि सामाजिक कार्यों में रही है। पर्यावरण से उसे बेहद लगाव है। अपने इसी लगाव से चलते वह अब तक हजारों पेड़ वितरण कर चुकी है। सिमरन चौहान ने बताया कि अपनी इस उपलब्धि का श्रेय अपने विश्वविद्यालय के शिक्षकों और अपने माता-पिता को देती हैं, जिनके मार्गदर्शन व प्रेरणा से वह विभिन्न चुनौतियों का सामना कर शिक्षा के साथ सामाजिक कार्यों में भी प्रतिभागिता कर पा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed