फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   student in police thana

छात्राओं ने किया महिला थाने में हंगामा

Fri, 16 Oct 2015 12:15 AM IST
नारनौल/महेंद्रगढ़
नारनौल/महेंद्रगढ़ Updated Fri, 16 Oct 2015 12:15 AM IST
विज्ञापन

अटेली क्षेत्र के एक गांव की छात्राओं ने बृहस्पतिवार को महिला थाने में हंगामा किया। छात्राओं का आरोप था कि महिला थाने की पुलिसकर्मी दोषी युवकों को पकड़ने की बजाय उनके ही गांव के लड़कों को पकड़ लाईं। वहीं नामजद लोगों को अभी तक गिरफ्तार नहीं किया गया है।

विज्ञापन


अटेली क्षेत्र के एक गांव की छात्राओं ने महिला थाने में शिकायत देकर आरोप लगाया था कि गांव बिहाली के कुछ लड़के और नारनौल से कान्हावास चलने वाली बस का कंडक्टर छात्राओं के साथ छेड़छाड़ करते हैं। इस बारे में उन्होंने रोडवेज के जीएम, एसपी और उपायुक्त से भी मुलाकात की।
विज्ञापन


आरोप है कि उनकी समस्या का कोई समाधान नहीं हो रहा। वहीं बृहस्पतिवार शाम को महिला थाने में हंगामा कर रही छात्राओं ने बताया कि पुलिस जबरदस्ती उनके ही गांव के एक युवक को पकड़कर पूछताछ के लिए ले आई। इस कारण युवक के परिजन परेशान हैं, वहीं युवक की हालत भी सही नहीं है। छात्राओं का कहना था कि उनकी समस्या का समाधान नहीं हुआ है, बिहाली की ओर से आई शिकायत पर गौर किया जा रहा है। छात्राओं ने जल्द से जल्द आरोपी युवकों को गिरफ्तार करने की मांग की।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed