फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Strike of sanitation workers continued for the second day, garbage spread on the roads

Mahendragarh-Narnaul News: दूसरे दिन भी रही सफाईकर्मियों की हड़ताल, सड़कों पर फैला कूड़ा

Sat, 16 Dec 2023 12:10 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Sat, 16 Dec 2023 12:10 AM IST
विज्ञापन
Strike of sanitation workers continued for the second day, garbage spread on the roads
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन




नारनौल। सफाईकर्मियों की हड़ताल दूसरे दिन शुक्रवार को भी रही। इसके चलते सफाई व्यवस्था भी चरमरा गई है। दो दिनों की हड़ताल में शहर में 50 टन कूड़ा जमा हो गया। दूसरे दिन 30 टन कूड़े का उठान नहीं हो पाया।
नगर पालिका कर्मचारी संघ हरियाणा के आह्वान पर नगर पालिका कर्मचारी संघ इकाई नारनौल ने शुक्रवार को दूसरे दिन भी टूल डाउन, पेन डाउन हड़ताल जारी रखकर रोष जताया। नगर परिषद परिसर में हड़ताल के दौरान सफाईकर्मियों ने धरना ददाय। इसकी अध्यक्षता इकाई प्रधान सुरेश कुमार जैदिया ने की। इस मौके पर राज्य कैशियर महेंद्र सिंह ने कहा कि सरकार से कर्मचारियों की मांगों को लेकर जो सहमति बनी थी उसे शीघ्र लागू किया जाए। छंटनी किए गए कर्मचारी व गुरुग्राम नगर निगम में 3480 हटाए गए कर्मचारी को ड्यूटी पर वापस लिया जाए।
विज्ञापन


नगर पालिका कर्मचारी संघ के प्रधान सुरेश कुमार ने कहा कि पुरानी पेंशन बहाली की जाए, प्रदेश के सभी कच्चे कर्मचारियों को पक्का किया जाए। डोर टू डोर के सभी कर्मचारियों को पे रोल पर किया जाए। उनको बैंक के माध्यम से सैलरी दी जाए और कौशल रोजगार निगम से उनको जोड़ा जाए। इस मौके पर सचिव महावीर प्रसाद, सर्वकर्मचारी संघ के राज्य सचिव महेंद्र बोयत, कौशल यादव, नरेंद्र कुमार, सतीश कुमार, रतनलाल, प्रमोद, राजेश, कृष्ण, संजय कुमार, दौलत, नाथूराम, सुरेश कुमार, आशु, राजेश व विक्रम आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed