फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   street light in mandi ately, street light tander,

बैठक में उठाई स्ट्रीट लाइट टेंडर छोड़ने की मांग

Mon, 27 Jun 2016 12:19 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Mon, 27 Jun 2016 12:19 AM IST
विज्ञापन
street light in mandi ately, street light tander,
बिजली - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
मंडी अटेली। नगर पार्षदों की एक बैठक नगरपालिका परिसर में संपन्न हुई। बैठक में विभिन्न मुद्दा को लेकर चर्चा की गई। पार्षदों की आयोजित बैठक में निर्णय लिया कि जिन वार्डों में सीवरेज का कार्य चल रहा है उसमें पार्षद उस कार्य को देखे। अगर कार्य सही तरीके से नहीं हो रहा है तो उसकी जानकारी संबंधित अधिकारी को दे ताकी अच्छा कार्य कस्बे में हो सके। इसके अलावा गरीबों को दिया जाने वाला राशन का कोटा फाटक पार न बांटा जाए। इन वार्डों का राशन फाटक के इधर ही वितरित किया जाए। उन्होंने खाद्य आपूर्ति अधिकारियों के इस कार्य से नाराजगी जताई कि इन वार्डों का भी राशन डिपो होल्डर फाटक पार  वितरित कर रहा है जिससे यहां के नागरिकों को भारी परेशानी हो रही है। बैठक  में लाइट को लेकर चर्चा की गई। वार्ड न. 2 के पार्षद दयाराम व 9 के पार्षद  मुंशी सहित अधिकतर पार्षदों ने स्ट्रीट लाइट की परेशानी उठाई। बैठक में  बताया गया कि एक साल से लाइट का टेंडर नहीं छोड़ा जा रहा है। जिससे लाइट की  कस्बे में कोई सुविधा नहीं है। कस्बे में रात को अंधेरा रहता है। जिससे  चोरी की घटनाएं बढ़ रही है। इसलिए लाइट का टेंडर अविलंब छोड़ा जाना चाहिए।  बैठक में कई पार्षदों ने विकास कार्यों पर ही सवाल उठाये। हालांकि बाद में  पार्षदों ने निर्णय लिया कि नगर पालिका सचिव को इन सबके बारे में अवगत  करवाने के बाद अगर सुधार नहीं किया जाता है तो वे आर-पार की लड़ाई लडने से  पीछे नहीं हटेंगे। इस मौके पर पार्षद दयाराम, अशोक वाल्मीकि,  मुंशीराम, लख्मी चंद, वार्ड पांच के पार्षद अनीता के पति पवन गोयल, पूर्व  पार्षद अनिल गुप्ता व विष्णु शर्मा सहित अनेक पार्षद उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed