फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Story of the birth of King Parikshit narrated on the second day of Shrimad Bhagwat Katha

Mahendragarh-Narnaul News: श्रीमद्भागवत कथा के दूसरे दिन राजा परीक्षित जन्म की सुनाई कथा

Tue, 05 Nov 2024 11:39 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 05 Nov 2024 11:39 PM IST
विज्ञापन
Story of the birth of King Parikshit narrated on the second day of Shrimad Bhagwat Katha
फोटो संख्या:65- गांव धनौंदा में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा में कथा का रसपान करते श्रद्धालु--स्रोत-
कनीना। गांव धनौंदा में महाजन चौक पर चल रही सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा के दूसरे दिन राजा परीक्षित जन्म की कथा सुनाई। कथावाचक भागवत आचार्य कृष्ण किशोर दास प्रभु ने कहा कि जन्म-जन्मांतर और युग-युगांतर में जब पुण्य का उदय होता है, तब ऐसा अनुष्ठान होता है। श्रीमद्भागवत कथा सुनने से पापी भी पाप मुक्त हो जाते हैं। वेदों का सार युगों-युगों से मानवजाति तक पहुंचाता रहा है।
विज्ञापन

भागवत पुराण उसी सनातन ज्ञान प्रवाह है जो वेदों से प्रवाहित होती चली आई है। इसलिए भागवत महापुराण को वेदों का सार कहा गया है। उन्होंने कहा कि युद्ध में गुरु द्रोण के मारे जाने पर उनके पुत्र अश्वत्थामा ने क्रोधित होकर पांडवों को मारने के लिए ब्रह्मास्त्र चलाया। वहीं दूसरी ओर अभिमन्यु की गर्भवती पत्नी उत्तरा के गर्भ से परीक्षित का जन्म हुआ। आयोजन समिति के सदस्य राजकुमारी बाबूलाल गोयल ने बताया कि सात दिनों से भागवत कथा के बाद सोमवार को हवन यज्ञ किया जाएगा। तत्पश्चात प्रसाद वितरण कार्यक्रम किया जाएगा। इस अवसर पर ठाकुर रतन सिंह, कैलाश गोयल, विजय आर्य, ठाकुर कर्मवीर सिंह, वीर सिंह सरपंच, सुनील सेठ, दीपांशु तंवर सहित अनेक श्रद्धालु मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed