{"_id":"68374ea632307c49d1071448","slug":"store-was-set-up-on-amavasya-in-janjdiawas-narnol-news-c-203-1-sroh1011-117416-2025-05-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: जांजडि़यावास में अमावस्या पर भंडार लगाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: जांजडि़यावास में अमावस्या पर भंडार लगाया
Wed, 28 May 2025 11:27 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
Updated Wed, 28 May 2025 11:27 PM IST
विज्ञापन
फोटो संख्या:55- गांव जांजडियावास में आयोजित भंडारे में प्रसाद ग्रहण करते श्रद्धालु---स्रोत- आयो
महेंद्रगढ़। उपमंडल के गांव जांजडियावास में दादी सती मंदिर में भंडारे व मेले का आयोजन मेला प्रबंधक कमेटी व ग्रामीणों के सहयोग से किया गया। मेला प्रबंधक कमेटी सूबेदार रामअवतार ने बताया कि सुबह मंत्रोचारण के साथ हवन किया गया।
ग्रामवासी भूपेंद्र यादव व जयसिंह यादव युवा साथियों की टीम ने मेले में आए लोगों को कोल्ड ड्रिंक व शीतल जल पिलाकर पुण्य कमाया। रात्रि जागरण में डॉ. ऋषिपाल ने दादी सती के धाम पे गूंज रहे जयकारे, रुपया पैसा सोना चांदी धन बरसादे रे मां जैसे भजनों के माध्यम से माता की महिमा का गुणगान कर श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया।
कलाकार संदीप निराला ने दादी लगी लगन मत तोड़ना व कीर्तन में अब रस बरसने वाला है भजनों द्वारा श्रोताओं को नाचने पर मजबूर कर दिया। मेले के सफल आयोजन के लिए सभी सहयोगी ग्रामीणों का कमेटी प्रधान सूबेदार रामअवतार ने आभार व्यक्त किया।इस अवसर पर सरपंच अजय सिंह, सुरेश कुमार, विजय सिंह, डाॅ. बलकेश, नवीन यादव डीपीई, ऋषिपाल, रामनारायण पंच आदि मौजूद रहे।