फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   State level matrimonial introduction conference in Karnal on 7th

Mahendragarh-Narnaul News: राज्यस्तरीय वैवाहिक परिचय सम्मेलन करनाल में 7 को

Tue, 26 Mar 2024 10:16 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 26 Mar 2024 10:16 PM IST
विज्ञापन
State level matrimonial introduction conference in Karnal on 7th
नारनौल। अखिल भारतीय अग्रवाल समाज हरियाणा के प्रदेश अध्यक्ष डाॅ. राजकुमार गोयल ने बताया कि आगामी 7 अप्रैल को श्री रामलीला भवन करनाल में राज्य स्तरीय अग्रवाल युवक युवती परिचय सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। इस परिचय सम्मेलन में पूरे हरियाणा से सैंकड़ों की संख्या में विवाह योग्य युवा भाग लेंगे और अपने जीवन साथी का चयन करेंगे। परिचय सम्मेलन को लेकर पूरे हरियाणा में 100 से ज्यादा स्थानों पर पंजीकरण केंद्र बनाए गए है। गोयल ने कहा कि इस प्रकार के परिचय सम्मेलनों से समाज में एकता और भाईचारा तो स्थापित होता ही है, वहीं साथ ही दो परिवारों का प्रत्यक्ष मिलन भी होता है। इन परिचय सम्मेलनों के माध्यम से युवा खुलकर एक-दूसरे से मिलते हैं और एक दूसरे की भावनाओं को समझने का प्रयास करते हैं। इसलिए इस प्रकार के परिचय सम्मेलन सार्थक साबित हो रहे है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed