{"_id":"5abc94782363e996ae3b9b3a24306b1c","slug":"state-leval-marshal-art-champion-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गणपति शिक्षा निकेतन की टीम पहले स्थान पर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गणपति शिक्षा निकेतन की टीम पहले स्थान पर
महेंद्रगढ़ / नारनौल
Updated Sat, 28 Nov 2015 12:01 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गणपति शिक्षा निकेतन भौड़ी में शुक्रवार को राज्य स्तरीय यदुवंशीकाई मार्शल आर्ट प्रतियोगिता का समापन हो गया। इस प्रतियोगिता में 230 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। समापन पर पतंजलि नारनौल प्रमुख सत्यव्रत शास्त्री ने विजेताओं को पुरस्कृत किया।
विज्ञापन
कोच अभिमन्यु ने बताया कि प्रतियोगिता में गणपति शिक्षा निकेतन की टीम प्रथम स्थान पर रह कर ओवरऑल चैंपियनशिप रही। द्वितीय स्थान पर स्वामी कृष्ण देव पब्लिक बौचडिय़ा रही, तृतीय स्थान पर इंडेस वेली महेंद्रगढ़ रही। रोहतक के सौरभ, कैथल के नीरज, गुड़गांव के राहुल, रेवाड़ी के नरेंद्र, महेंद्रगढ़ से गजेंद्र, पुनीत, दुष्यंत, राजकुमार ने स्वर्ण पदक प्राप्त किए। 7 वर्षीय खुशी ने ओवरऑल चैंपियनशिप के छात्रों को चुनौती देकर राहुल को हरा कर स्वर्ण पदक कब्जा किया। प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक प्राप्त करने वाले खिलाड़ी दिसंबर में राष्ट्रीय स्तर पर जम्मू-कश्मीर में होने वाली प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे।
विज्ञापन
इस मौके पर चेयरमैन डॉ. ललित यादव, राजेश कुमार, निदेशक अशोक कुमार, प्राचार्य चंद्रपाल यादव, डीन सतबीर, वरिष्ठ अध्यापक शेर सिंह, भरत सिंह, अजय कुमार, बीरसिंह, राकेश डीपीई, विजय, कविता, आशा, शर्मीला, अशोक, संदीप सहित आदि थे।
विज्ञापन