फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   State bus service starts in village Agihar, will depart from the bus stand every day at 3:50 pm

गांव अगिहार में राज्य बस शुरू, रोज 3:50 बजे होगी बस स्टैंड से रवाना

Tue, 06 Jan 2026 11:36 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 06 Jan 2026 11:36 PM IST
विज्ञापन
State bus service starts in village Agihar, will depart from the bus stand every day at 3:50 pm
फोटो संख्या: 65 गांव अगिहार बस संचालन पर चालक जगमाल व परिचालक सुरेंद्र का स्वागत करते ग्रामीण। - फोटो : रूपसपुर में अ​ग्निकांड के बाद जला सामान। संवाद
महेंद्रगढ़। राज्य परिवहन की ओर से ग्रामीण रूटों से नई बस सेवा शुरू करने पर मंगलवार को गांव अगिहार में चालक व परिचालक का मिठाई खिलाकर स्वागत किया गया। राज्य परिवहन की ओर से महेंद्रगढ़ बस स्टैंड से प्रतिदिन सेहलंग तक ग्रामीण रूटों से बस सेवा शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

यह बस प्रतिदिन महेंद्रगढ़ बस स्टैंड से 3:50 बजे रवाना होकर वाया सिगड़ी, झूक, अगिहार, खेड़ी-तलवाना होकर सेहलंग पहुंचेगी।शाम के समय गांव अगिहार में पहुंचने पर सरपंच दलबीर सिंह की देखरेख में ग्रामीणों की ओर से चालक जगमाल सिंह व परिचालक सुरेंद्र का लड्डू खिलाकर एवं फूल माला पहनाकर स्वागत किया गया।
विज्ञापन

ग्रामीण पूर्व सरपंच करनेल सिंह, जयप्रकाश मास्टर, वेदपाल सिंह, बहादुर सिंह, सुरेंद्र व प्रविंद्र ने बताया कि लंबे समय से ग्रामीणों एवं विद्यार्थियों की ओर से दोपहर के समय बस संचालन की मांग उठाई जा रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

अब यह बस सेवा शुरू होने से आमजन के साथ-साथ विद्यार्थियों को इसका लाभ मिलेगा। दोपहर के समय महेंद्रगढ़ से कोई बस सेवा नहीं थी जिसके कारण विद्यार्थियों व आमजन को निजी वाहनों का सहारा लेना पड़ रहा था।

-------------
वर्जन


विभाग की ओर से महेंद्रगढ़ बस स्टैंड से ग्रामीणों की मांग के अनुसार बस का संचालन शुरू किया गया है। रोडवेज महाप्रबंधक के आदेशानुसार नए रूटों पर बसों के संचालन की तैयारी की जा रही है। विशेषकर जिन ग्रामीण रूटों पर बसों की संख्या कम है वहां फेरे भी बढ़ाए जाएंगे।
-हरिकिशन, इंचार्ज, बस स्टैंड, महेंद्रगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed