{"_id":"67913cdaf0f727565307d5b7","slug":"sputum-samples-uploaded-on-portal-narnol-news-c-203-1-sroh1010-114674-2025-01-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: बलगम के नमूने पोर्टल पर अपलोड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: बलगम के नमूने पोर्टल पर अपलोड
Thu, 23 Jan 2025 12:15 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
Updated Thu, 23 Jan 2025 12:15 AM IST
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत हरियाणा सरकार के दिशानिर्देश पर उपमंडल के गांव डुलाना में टीबी जागरूकता शिविर लगाया गया।
शिविर में दंत चिकित्सा अधिकारी डॉ. अमीश गोदारा, सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी पूनम रैबारी, टीबी सुपरवाइजर युद्धवीर, स्वास्थ्य कर्मी मुकेश चौहान व लक्ष्मी फार्मेसी ऑफिसर, रमन नर्सिंग ऑफिसर ने मरीजों की जांच की। इस शिविर में 32 टीबी संभावित मरीजों के बलगम के नमूने लेकर उनको निक्षय पोर्टल पर अपलोड किया।
शिविर में 125 ग्रामीणों की स्क्रीनिंग की गई, इनमें 102 मरीजों को विभिन्न बीमारियों की दवाई दी गई। शिविर में मुख्य रूप से बुजुर्गों, टीबी मरीजों के संपर्क में आये व्यक्तियों, शुगर व बीपी के मरीजों आदि की जांच करके मौके पर ही उनको दवाई दी गई।
स्वास्थ्यकर्मी मुकेश चौहान एवं सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी पूनम रैबारी ने बताया की हरियाणा सरकार के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग की ओर से चलाया जा रहा टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत स्वास्थ्य कर्मी और आशा कार्यकर्ता घर -घर जाकर टीबी मरीजों की पहचान कर रहे है।
विज्ञापन
सरकार की ओर से टीबी के मरीज को पोषण योजना के तहत छह हजार रुपये भी दिए जा है। मरीज का इलाज शुरू होते ही तीन हजार रुपये पहली किस्त के रूप में मरीज को दिये जाते है। इस अवसर पर सुदेश कुमार, कृष्ण, शिशराम, गिरीराज, सुमन आशा वर्कर, सरोज हेल्पर, बीरमती उपस्थित रहे। संवाद