फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Sports Department will provide goods to 150 villages

Mahendragarh-Narnaul News: 150 गांवों में दिया जाएगा खेल विभाग की तरफ से सामान

Sat, 10 Feb 2024 11:07 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Sat, 10 Feb 2024 11:07 PM IST
विज्ञापन
Sports Department will provide goods to 150 villages
नारनौल। जिला के युवाओं को भी खेल विभाग की तरफ से खेल का सामान दिया जाएगा। इसकी वजह से अब ग्रामीण क्षेत्र के युवा भी राज्य व राष्ट्रीय स्तर पर पदक लाने में कामयाब हो सकेंगे। ऐसे में खेल विभाग की तरफ से पहले चरण में 150 गांवों में खेल का सामान भेजा जाएगा। इसकी जैम पोर्टल से खरीददारी की प्रक्रिया चल रही है। इनमें नगर निकाय व नगर पालिका के क्षेत्र भी शामिल है।
विज्ञापन

ग्रामीण क्षेत्र में खेल की सुविधा नहीं मिलने से युवा आगे नहीं बढ़ पाते हैं। इसके अलावा ग्रामीण अंचल में कोच की भी कमी है। लेकिन विभाग की तरफ से पहले करीब 150 गांवों में खेल का इसी माह में सामान पहुंचाने का कार्य करेगा। जिसके बाद उन गांवों में भी खेल का सामान पहुंचाने का कार्य किया जाएगा, जो अभी वंचित है।
विज्ञापन


कोच की कमी भी युवाओं के लिए बनी बाधा :
जिला में ज्यादातर खेलों के कोच नहीं है, जिसकी वजह से क्षेत्र के युवाओं को बिना कोच ही तैयारी करनी पड़ रही है। अगर कोच की व्यवस्था भी जिले में हो जाए तो यहां के युवा भी खेलों में अपना जौहर दिखा सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन



वर्जन:

मुख्यमंत्री के आदेश पर गांवों में खेल का सामान दिया जाएगा। इसकी प्रशासन द्वारा खरीदारी की जा रही है। जिला के करीब 150 गांवों में खेल का सामान फरवरी माह में वितरित किया जाएगा। इसकी प्रक्रिया चल रही है।
मनोज कुमार, जिला खेल अधिकारी, नारनौल।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed