{"_id":"57b9fd1e4f1c1b9663d4f6f4","slug":"sport-chess-player-narnaul","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिला स्तरीय शतरंज टीम का चयन 27 को","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिला स्तरीय शतरंज टीम का चयन 27 को
ब्यूरो /अमर उजाला
Updated Mon, 22 Aug 2016 12:56 AM IST
विज्ञापन
शतरंज
- फोटो : demopic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर के सरस्वती स्कूल में राज्य स्तरीय स्कूली शतरंज खेलों के लिए 30 सदस्यीय जिला शतरंज टीम का चयन किया जाएगा। इसमें 15 लड़कियां और 15 लड़के शामिल है। लड़कों की टीम का चयन 27 अगस्त को और लड़कियों की टीम का चयन 29 अगस्त को किया जाएगा। इसके लिए खिलाड़ियों को डब्ल्यूडब्ल्यूडब्ल्यू डाट इंडियन चेस डाट ओआरजी से इंट्री फॉर्म डाउनलोड़ करना होगा। ये जानकारी हरियाणा शतरंज एसोसिएशन (एचसीए) के प्रदेश महासचिव कुलदीप ने दी।
उन्होंने बताया कि इस प्रतियोगिता में स्विस सिस्टम के आधार पर पांच राउंड होंगे। प्रतियोगिता 27 अगस्त को प्रात: 9 बजे से सरस्वती स्कूल में होगी। चैंपियनशिप में सभी खिलाड़ियों का प्रवेश निशुल्क होगा। इसमें महिलाओं और पुरुषों की अलग-अलग प्रतिस्पर्धाऐं होंगी।
चैंपियनशिप में भाग लेने के लिए सभी खिलाड़ियों को अपना आयु प्रमाणपत्र, पहचान पत्र, इन्ट्री फार्म, स्कूल लीविंग, दाखिला खारिज रजिस्टर की प्रति साथ लानी होगी। प्रतियोगिता में तीन आयु वर्ग अंडर-14, 17 व 19 आयु वर्ग के छात्र एवं छात्राऐं भाग ले सकेंगे। अंडर-14 आयु वर्ग के लिए खिलाड़ी का जन्म 1 जनवरी 2003 और अंडर-17 वर्ग के लिए जन्म 1 जनवरी 2000 तथा अंडर-19 वर्ग के लिए जन्म 1 जनवरी 1998 को या इसके बाद होना चाहिए।
विज्ञापन
विजेता खिलाड़ियों में से 30 सदस्यीय जिला शतरंज टीम चुनी जाएगी, जो 19 से 21 सितंबर तक होने वाले राज्य स्तरीय स्कूली शतरंज खेलों में जिले का प्रतिनिधित्व करेगी। राज्य स्तरीय स्पर्धा के लिए चुने गए खिलाड़ियों का खर्च शिक्षा विभाग द्वारा वहन किया जाएगा।