फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Special train to run for Gogamedi Fair; will also halt at Mahendragarh.

Mahendragarh-Narnaul News: गोगामेड़ी मेले के लिए चलेगी स्पेशल ट्रेन, महेंद्रगढ़ में भी रुकेगी

Thu, 03 Sep 2026 01:02 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 03 Sep 2026 01:02 AM IST
विज्ञापन
Special train to run for Gogamedi Fair; will also halt at Mahendragarh.
फोटो नंबर-01नारनौल का रेलवे स्टेशन। संवाद
नारनौल। गोगामेड़ी मेले में श्रद्धालुओं की बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे ने विशेष ट्रेन चलाने का फैसला किया है। गोगामेड़ी से अलीगढ़ के बीच चलने वाली यह अनारक्षित मेला स्पेशल ट्रेन महेंद्रगढ़ में भी ठहरेगी। इससे मेले में जाने वाले यात्रियों को काफी सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी अमित सुदर्शन ने बताया कि ट्रेन संख्या 04749 गोगामेड़ी-अलीगढ़ अनारक्षित मेला स्पेशल 2 से 4 सितंबर तक तीन फेरे लगाएगी। यह गोगामेड़ी से शाम 7:05 बजे रवाना होकर अगले दिन सुबह 4:50 बजे अलीगढ़ पहुंचेगी।
विज्ञापन

वापसी में ट्रेन संख्या 04750 अलीगढ़-गोगामेड़ी अनारक्षित मेला स्पेशल 3 से 5 सितंबर तक तीन फेरे लगाएगी। यह अलीगढ़ से सुबह 6:30 बजे रवाना होकर शाम 5:30 बजे गोगामेड़ी पहुंचेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

कई प्रमुख स्टेशनों पर ठहराव
स्पेशल ट्रेन का ठहराव तहसील भादरा, सादुलपुर, लोहारू, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, दिल्ली, गाजियाबाद, दादरी और खुर्जा जंक्शन पर होगा। ट्रेन में कुल 18 डिब्बे होंगे। इनमें 16 साधारण श्रेणी के डिब्बे और दो गार्ड डिब्बे शामिल हैं। रेलवे ने यह व्यवस्था गोगामेड़ी मेले में आने-जाने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा और अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed