फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Special operation launched to locate foreign nationals and Rohingya

Mahendragarh-Narnaul News: विदेशी नागरिक व रोहिंग्या का पता लगाने के लिए चला विशेष अभियान

Sat, 21 Dec 2024 11:13 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Sat, 21 Dec 2024 11:13 PM IST
विज्ञापन
Special operation launched to locate foreign nationals and Rohingya
फोटो नंबर-15झुग्गी–झोपड़ियों में सर्च अ​भियान चलाती पुलिस। स्रोत-पुलिस
नारनौल। अवैध तरीके से रह रहे विदेशी नागरिक और रोहिंग्या का पता लगाने के लिए विशेष अभियान चलाया गया। शहर थाना नारनौल प्रभारी निरीक्षक सुधीर कुमार के नेतृत्व में झुग्गियों में रह रहे लोगों की जांच की गई। साथ ही डॉग स्क्वायड की मदद से संदिग्ध चीजों की जांच की गई।
विज्ञापन

एसपी पूजा वशिष्ठ ने जिला महेंद्रगढ़ थाना प्रबंधकों, चौकी इंचार्ज को महेंद्रगढ़ क्षेत्र में अवैध और झुग्गी-झोपड़ियों व किरायेदार के रूप में रह रहे रोहिंग्याओं की जांच करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने निर्देश दिए हैं कि सत्यापन भी हो। सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर पुलिस द्वारा जिले में रह रहे प्रवासियों का जांच स्वरूप सत्यापन करवाया जाता है। पुलिस द्वारा इनकी जांच की जा रही है और संबंधित क्षेत्र से इनकी वेरिफिकेशन कराई जा रही है।
विज्ञापन

जिले में 6 दिसंबर से सर्च अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस टीमों द्वारा झुग्गी-झोपड़ियों और संदिग्ध स्थानों पर जांच की गई। पुलिस टीम ने वहां पर बाहरी श्रमिकों की जानकारी ली और उनके पहचान पत्र भी जांचे। अभियान के तहत पुलिस ने बाहरी लोगों की पहचान सुनिश्चित की और संदिग्ध लोगों से पूछताछ भी की।
विज्ञापन
विज्ञापन



वर्जनबाहरी लोगों की पहचान के लिए अभियान चलाया गया। अभियान लगातार जारी रहेगा। जिले में जो भी लोग बाहर से आकर रह रहे हैं, उनकी पहचान होना आवश्यक है। सुरक्षा की दृष्टि से यह कदम उठाए जा रहे हैं।- पूजा वशिष्ठ, एसपी महेंद्रगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed