{"_id":"699b42d76ca82ef0430caea9","slug":"special-bus-service-to-khatu-dham-will-start-from-tomorrow-narnol-news-c-196-1-nnl1005-136433-2026-02-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: खाटू धाम के लिए विशेष बस सेवा का संचालन कल से","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: खाटू धाम के लिए विशेष बस सेवा का संचालन कल से
विज्ञापन
नारनौल। खाटू धाम के लिए विशेष बस का संचालन 24 फरवरी से शुरू किया जाएगा। इससे यात्रियों को आवागमन की बेहतर सुविधा मिलेगी। बस के लिए करीब 4 बसों को रिजर्व रखा गया है। बस सेवा के तहत बसों के संचालन के लिए समय निर्धारित नहीं किया गया है। यात्री भार के अनुसार बस का लगातार संचालन किया जाएगा।
जानकारी के अनुसार निजामपुर के लिए संचालित बसों के बूथ पर खाटू धाम जाने वाली बस हमेशा खड़ी रहेगी। जैसी ही बस में उपलब्ध सभी सीट बुक हो जाएगी बस को रवाना कर बूथ पर दूसरी बस को खड़ा किया जाएगा। गत वर्ष भी खाटू धाम मेले के दौरान विशेष बस सेवा शुरू की गई थी। जिसके चलते क्षेत्र से करीब 10 हजार लोगों ने सफर किया था।
यहां ले सकतें हैं बस की जानकारी
खाटू धाम विशेष बस सेवा के लिए बूथ के पास ही अलग से टिकट काउंटर बनाया जाएगा ताकि यात्रियों को टिकट प्राप्त करने के लिए परेशानी का सामना नहीं करना पड़े। वहीं 01282-251947 पर संपर्क कर जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
विज्ञापन
वर्जन :
खाटू धाम मेले के लिए विशेष बस का संचालन 24 फरवरी से 28 फरवरी तक किया जाएगा। बस के सुगम संचालन के लिए टीम का गठन किया गया है और यात्रियों की सुविधा के लिए अलग से टिकट काउंटर भी बनाया जाएगा। -देवदत्त, महाप्रबंधक, नारनौल डिपो।