फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   SP Inspects Security Arrangements at HAU Campus

Mahendragarh-Narnaul News: एसपी ने परखी हकेंवि परिसर की सुरक्षा व्यवस्था

Fri, 13 Mar 2026 11:25 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 13 Mar 2026 11:25 PM IST
विज्ञापन
SP Inspects Security Arrangements at HAU Campus
महेंद्रगढ़। भारत के सीजेआई सूर्यकांत के शनिवार को हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय में आयोजित होने वाले 12वें दीक्षांत समारोह में आगमन को लेकर जिला पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है। सुरक्षा व्यवस्थाओं को चाक-चौबंद करने के लिए पुलिस अधीक्षक पूजा वशिष्ठ ने विश्वविद्यालय परिसर का दौरा कर सुरक्षा इंतजामों का गहन जायजा लिया और तैनात अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए। हेलीपैड से लेकर समारोह स्थल तक कड़ा पहरा
विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक ने कार्यक्रम स्थल की सुरक्षा, हेलीपैड की व्यवस्थाओं और विभिन्न नाका ड्यूटियों की बारीकी से समीक्षा की। इस दौरान उनके साथ बैशाख बागी आईपीएस, डीएसपी भारत भूषण, डीएसपी सुरेश कुमार और डीएसपी दिनेश कुमार भी मौजूद रहे जिन्हें आयोजन के दौरान सुचारू यातायात प्रबंधन और कानून एवं सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। एसपी ने ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को उनकी जिम्मेदारियों के प्रति सजग रहने और कार्यक्रम के दौरान उच्च स्तर की सतर्कता बरतने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed