फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Sons shed tears after seeing their mother in the orphanage

Mahendragarh-Narnaul News: अनाथ आश्रम में मां को देख बेटों के निकल पड़े आंसू

Tue, 04 Jun 2024 12:16 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Tue, 04 Jun 2024 12:16 AM IST
विज्ञापन
Sons shed tears after seeing their mother in the orphanage
फोटो संख्या:70- गांव मोड़ी में स्थित शांतिकुंज बेसहारा अनाथ आश्रम में महिला अपने परिजनों के साथ
कनीना। उपमंडल के गांव मोड़ी में स्थित शांतिकुंज बेसहारा अनाथ आश्रम में रहने वाली एक महिला को 17 दिनों बाद परिजनों से सोमवार को सदर पुलिस थाना टीम ग्राम पंचायत उच्चत व अनाथ आश्रम की टीम द्वारा मिलवाया। 18 मई को उच्चत गांव के सरपंच एवं कनीना सदर पुलिस के माध्यम से एक अनजान महिला आई थी।
विज्ञापन

महिला अपने आपको उत्तर प्रदेश में मैनपुरी जिले के सिमराई गांव से बता रही थी। संस्था ने 17 दिनों तक छानबीन कर इस महिला का पता लगाया और वहां की स्थानीय पुलिस व सिमराई के प्रधान की सहायता से सोमवार को उसके बेटों से मिलवा दिया। जब बेटे मां से मिले तो बड़े भावुक हो गए व आंखों में आंसू आ गए।
विज्ञापन

अनाथ आश्रम के संचालक पवन बताया कि बेबी नाम की महिला अपने परिवार से अंजाने में घर से भटक गई थी। दिमागी हालत से कमजोर होने के कारण घर का पता नहीं चल पाया। वह गांव सिमराई मैनपुरी उत्तर प्रदेश से उच्चत गांव में पहुंच गई थी। ग्राम पंचायत व पुलिस के सहयोग से उसको शांतिकुंज बेसहारा अनाथ आश्रम मोड़ी में पहुंचाया गया। इसके बाद उसके परिजनों को सूचना दी गई। तत्पश्चात कनीना सदर थाना पुलिस प्रभारी निरीक्षक रामनाथ व सिमरई पुलिस, सिमरई प्रधान राजीव चौहान ने महिला के परिजनों से मुलाकात कर जानकारी दी। आश्रम की ओर से अभी तक 45 महिला-पुरुषों को उनके परिवार से मिलवाया है। अभी तक उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, दिल्ली, हरियाणा, मध्य प्रदेश, राजस्थान और पंजाब के महिला व पुरुषों को मिलवा चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed