फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Someone's locality changed, someone's house was given to the tenant

Mahendragarh-Narnaul News: किसी का मोहल्ला बदला तो किसी का किरायेदार के नाम कर दिया मकान

Sun, 11 Jun 2023 12:32 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Sun, 11 Jun 2023 12:32 AM IST
विज्ञापन
Someone's locality changed, someone's house was given to the tenant
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

नारनौल। नगर परिषद में प्रॉपर्टी आईडी में त्रुटि ठीक करवाने के लिए कैंप का आयोजन किया गया। कैंप में पहले दिन कुल 112 शिकायतें आईं, जिसमें से 100 को पोर्टल के माध्यम से अपलोड किया गया। बाकी दो को लंबित रख दिया गया। वेरिफिकेशन के बाद सभी शिकायतों का समाधान होगा। नगर परिषद में सबसे ज्यादा एरिया ठीक कराने से संबंधित लगभग 40 शिकायतें पहुंचीं।
नांगल चौधरी नगर पालिका में 16 व मंडी अटेली नगर पालिका में 36 शिकायतें पहुंचीं। कैंप के दौरान नगर परिषद नारनौल में सुबह से ही लोगों की भीड़ नजर आई। व्यवस्था बनाने के लिए नगर परिषद अधिकारियों द्वारा अलग-अलग काउंटर बनाए हुए थे। एक काउंटर पर सभी कागज चेक किए जा रहे थे तो दूसरे काउंटर पर टोकन दिए जा रहे थे। टोकन अनुसार पांच-पांच लोगों को भेजकर उनकी त्रुटियों को ठीक किया जा रहा था। पांच के काम पूरा होने के बाद अगले पांच टोकन वाले लोगों को अंदर भेजा गया।। हालांकि कुछ लोग कैंप से भी संतुष्ट नहीं दिखे और अधिकारियों द्वारा बार-बार जान-बुझकर चक्कर लगवाने के आरोप लगाए।
विज्ञापन

नगर परिषद में कुल लगभग 40,000 प्रॉपर्टी आईडी हैं। नगर परिषद की कार्यकारी अधिकारी सुमनलता ने बताया कि लोगों की सहूलियत के लिए यहां पर 11 टेबल लगाई गई हैं। दो टेबल हेल्प डेस्क के लिए लगाए गए, जहां पर नागरिकों को इस संबंध में जानकारी दी गई। इसके अलावा तीन डॉक्यूमेंटेशन टेबल लगाए गए, जहां पर डाक्यूमेंट्स पूरे करवाने में सहायता की गई। इसी प्रकार चार टेबल मेकर और दो टेबल एडमिन चेकर के लगाए गए। यह सारा कार्य ऑफलाइन तथा ऑनलाइन दोनों तरीके से किया गया। उन्होंने बताया कि यह कैंप नगर परिषद कार्यालय में सुबह 10 से दोपहर बाद 2 बजे लगना था, लेकिन लोगों की भीड़ काे देखते हुए शाम 5 बजे तक फाइल निपटाई गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन


गुल हुई बिजली, 15 मिनट तक नहीं हुआ काम
नगर परिषद में दोपहर लगभग सवा 12 बजे बिजली गुल हो गई। इसके चलते पंखे, कंप्यूटर सब बंद हो गए। नगर परिषद स्थित कार्यालय में अंधेरा छा गया। अधिकारियों ने जेनरेटर शुरू करने के आदेश दिए। इसे शुरू करने में भी लगभग 15 मिनट लग गए। 15 मिनट बाद अस्थायी जेनरेटर शुरू किया गया, तब तक बिजली सुचारु हो गई।

मेरी जगह किरायेदार का नाम चढ़ा दिया, आईडी भी दो बना दी
उसकी 380 गज की जगह है, जिसका आईडी में 282 जगह का दिखाया गया है। यही नहीं उसकी जगह किरायेदार का नाम आईडी में चढ़ा रखा है। उसकी दो अलग-अलग प्रॉपर्टी आई थी, जिसे एक दिखा दिया गया है। वह लंबे समय से चक्कर काट रहा हूं।
- कैलाश, मोतीनगर निवासी

नाम, एरिया, मोहल्ला सब कुछ गलत चढ़ाया
उसकी प्रॉपटी आईडी पर उसके नाम की जगह किसी अन्य का नाम चढ़ा दिया गया है। उसकी प्रॉपर्टी सलामपुरा में है, लेकिन उसे संघीवाडा में दिखाया गया है। 80 की जगह 95 जगह जगह दिखाई गई है। लाल डोरे में जगह है, लेकिन उसके बावजूद विकास शुल्क लगाकर भेजा गया है। आज तक समाधान नहीं हुआ है।
- गुरदेव, सलामपुरा, निवासी

उसकी हवेली की दो आईडी बना दी
उसकी सिलाखाना में हवेली है। उसकी एक आईडी होनी चाहिए थी, लेकिन दो बना दी गई। मोहल्ले का नाम भी गलत दिखाया गया है। वह एक साल से चक्कर काट रहा है, लेकिन समाधान नहीं किया जा रहा।
- विक्रम, सिलाखाना निवासी

नाम जुड़वाने व ठीक करवाने की 16 शिकायतें आईं
नांगल चौधरी। प्रॉपर्टी आईडी में आ रही त्रुटी को ठीक करने के लिए नगरपालिका नांगल चौधरी में दो दिवसीय त्रुटी सुधार कैंप का आयोजन किया गया। इसमें पहले दिन शनिवार को नाम जुड़वाने व ठीक करवाने की 16 शिकायतें आईं। त्रुटी ठीक करवाने के लिए कैंप दूसरे दिन रविवार को भी आयोजित किया जायेगा। इसमें नगरपालिका नांगल चौधरी के लोग त्रुटी को ठीक करवा सकते है। इसके लिए प्रॉपर्टी आईडी, आधार कार्ड, परिवार पहचान पत्र व प्रॉपर्टी का नक्शा आदि कागजात अपने साथ लाने होंगे।


अटेली में में पहले दिन 36 लोग पहुंचे

मंडी अटेली। नगर पालिका कार्यालय अटेली में शनिवार को प्रॉपर्टी आईडी की खामियों को दुरुस्त करने के लिए दो दिवसीय शिविर का आयोजन किया गया। अटेली कस्बे में 11 वार्ड हैं, जिनमें 4593 नागरिकों से पोर्टल के माध्यम से अपनी प्रॉपर्टी आईडी बनवाई हुई हैं, लेकिन कुछ में खामियां होने के कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। इस पर सरकार के आदेशानुसार नपा प्रशासन द्वारा मुनादी करवा कर शनिवार को शिविर का आयोजन किया गया।

कनिष्ठ अभियंता मनीष यादव, पटवारी लाल सिंह, लिपिक अंकित कुमार, पवन कुमार व सोनल गुप्ता आदि ने प्रथम दिन सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक नागरिकों की प्रॉपर्टी आईडी को दुरुस्त करने का कार्य किया। आईडी की त्रुटियों को ठीक करवाने के लिए नागरिकों से जमाबंदी, रजिस्ट्री व आधार कार्ड के दस्तावेज मांगे गए। वहीं जिनकी लाल डोरे की जमीन थी, उससे रजिस्ट्री ली गई। पहले दिन शिविर में कुल 36 लोग आईडी में त्रुटि ठीक करवाने के लिए पहुंचे। जिसमें 13 ओनर नाम, 10 प्रॉपर्टी टैक्स, 9 मोबाइल नंबर व 4 गारबेज चार्ज से संबंधित शिकायत आईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed