फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   some 10 arrested for not applying mask

लॉकडाउन तीन में मास्क न लगाने पर दस गिरफ्तार

Tue, 05 May 2020 11:09 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 05 May 2020 11:09 PM IST
विज्ञापन
some 10 arrested for not applying mask
लॉकडाउन-3 में भी पुलिस पूरी सावधानी बरत रही है। शर्तों के साथ दुकान खुलने पर लोग बे परवाह होकर और बिना मास्क लगाए बाजारों में घूमते नजर आ रहे हैं। सिटी थाना पुलिस ने मास्क न लगाने पर छह केस दर्ज कर 10 लोगों को गिरफ्तार कर किया है। बाद में सभी को जमानत पर छोड़ दिया गया है।
विज्ञापन

पुलिस प्रवक्ता नरेश कुमार ने बताया कि लॉकडाउन के चलते पुलिस लोगों को समझा रही है कि लॉकडाउन का पालन करें। सरकारी आदेशों को गंभीरता से नहीं लेने पर एसपी सुलोचना गजराज ने कानूनी कार्रवाई और तेज करने के आदेश दिया है। इससे पहले भी जिला महेंद्रगढ़ में लॉकडाउन के नियमों का उलंघन करने पर 170 मुकदमें दर्ज किए जा चुके हैं। जिसमें 234 लोगों को गिरफ्तारी हो चुकी हैं। एसपी ने कहा है कि लॉकडाउन में लोग मास्क लगाकर नहीं चलते हैं तो उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाए। पुलिस की शहर में लॉकडाउन के चलते कुछ दुकानों के खुलने पर लोग बिना मास्क लगाने पर छह केस दर्ज करके 10 लोगों को गिरफ्तार किया हैं। इससे पहले भी पुलिस दो बार में 15 लोगों को मास्क न लगाने पर कार्रवाई की थी।
विज्ञापन

पुलिस की 6 पेट्रोलिंग पार्टी पैदल कर रही है गश्त
लॉकडाउन तीन में सरकार ने कुछ शर्तों के बाद दुकानों को खोलने की छूट दी हैं। अब इस छूट के बाद लोग की भीड़ बाजारों में हो सकती हैं और लोग सोशल डिस्टेंसिंग का नियम भी तोड़ सकते हैं। ऐसे में एसपी के आदेश से पुलिस की छह पार्टी गस्त के लिए बनाई हैं जो बाजारों में पैदल गस्त कर रही हैं। पुलिस कर्मचारी लोगों से सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कराने में जुटे हैं। उन लोगों पर भी निगाह रख रहे हैं जो लॉकडाउन के चलते सरकार के दिशा निर्देशों अनुसार पालन नहीं कर रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed