{"_id":"670ac00208bb053cd502892d","slug":"so-far-68480-quintals-of-millet-have-been-purchased-and-39340-quintals-of-millet-has-been-lifted-in-narnaul-narnol-news-c-196-1-nnl1005-117024-2024-10-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: नारनौल में अब तक 68480 क्विंटल बाजरे की खरीद और 39340 क्विंटल बाजरे का हुआ उठान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: नारनौल में अब तक 68480 क्विंटल बाजरे की खरीद और 39340 क्विंटल बाजरे का हुआ उठान
Sat, 12 Oct 2024 11:59 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
Updated Sat, 12 Oct 2024 11:59 PM IST
विज्ञापन
फोटो नंबर-20नई अनाज मंडी में बाजरा उतारते किसान। संवाद
नारनौल। जिले में शनिवार को भी बाजरे की खरीद जारी रही, जिले में अब तक 567570.3 क्विंटल बाजरे की आवक हो चुकी है। रविवार के दिन बाजरे की खरीद बंद रहेगी, लेकिन उठान प्रक्रिया जारी रहेगी। नारनौल व नांगल चौधरी में हैफेड द्वारा बाजरे की खरीद की जा रही है, वहीं अटेली में बाजरे की खरीद वेयर हाउस द्वारा की जा रही है। नारनौल में अब तक 68480 क्विंटल बाजरे की खरीद की जा चुकी है और 39340 क्विंटल बाजरे की उठान किया जा चुका है। नांगल चौधरी में अब तक 38360 क्विंटल बाजरे की खरीद और 10410 क्विंटल बाजरे का उठान किया जा चुका है। वहीं अटेली में अब तक 160000 क्विंटल बाजरे की खरीद की जा चुकी है और 112000 क्विंटल बाजरे का उठान किया जा चुका है।
नारनौल नई अनाज मंडी से खरीदा गया बाजरा नारनौल हैफेड कॉम्पलेक्स में स्टॉक किया जा रहा है और नांगल चौधरी मंडी से खरीदा गया बाजरा अटेली में स्थित हैफेड कॉम्पलेक्स में स्टॉक किया जा रहा है। नारनौल हैफेड कॉम्पलेक्स में करीब 40 हजार क्विंटल बाजरा स्टॉक करने की क्षमता है वहीं अटेली हैफेड कॉम्पलेक्स में करीब 25000 क्विंटल बाजरा स्टॉक करने की क्षमता है। अगर अधिक बाजरे की आवक रहती है तो हैफेड के पास महेंद्रगढ़ और कनीना में बाजरे के स्टॉक के लिए जगह उपलब्ध है। वहीं अटेली मंडी में बाजरे की खरीद के बाद बाजरे का स्टॉक गोहाना और सोनीपत के गोदामों में किया जा रहा है क्योंकि वेयर हाउस के अटेली और आस-पास क्षेत्र में उपलब्ध गोदामों में इस समय सरसों जमा है।
शुक्रवार को अटेली में 633 गेटपास जारी किए गए। नारनौल में 306 और नांगल चौधरी में 211 गेट पास जारी किए गए। जिले की मंडियों में शनिवार को 42321.4 क्विंटल बाजरे की आवक हुई है। जिले में पिछले बारह दिनों में अब तक 567570.3 क्विंटल बाजरे की आवक हुई है। शनिवार को नारनौल में 7393 क्विंटल, अटेली में 15569.5 क्विंटल और नांगल चौधरी 5084.9 क्विंटल बाजरे की आवक रही।
विज्ञापन
अटेली अनाज मंडी में बाजरे की आवक बेहतर है, साथ ही बाजरे की खरीद और उठान प्रक्रिया भी सुगमता से जारी है। अटेली मंडी में अब तक बाजरे की खरीद हो चुकी है और बाजरे का उठान किया जा चुका है। उठान के बाद बाजरा गोहाना और सोनीपत में बने गोदामों में स्टॉक किया जा रहा है। क्योंकि आस-पास क्षेत्र के गोदामों में उपलब्ध गोदामों में सरसों जमा है।
नवल कुमार, वेयर हाउस मैनेजर, मंडी अटेली।