{"_id":"68fbca00b0dc4756f10d3bf4","slug":"so-far-425-lakh-quintals-of-millet-has-been-purchased-in-three-markets-narnol-news-c-196-1-nnl1005-131417-2025-10-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: तीन मंडियों में अब तक सवा चार लाख क्विंटल बाजरा खरीदा गया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: तीन मंडियों में अब तक सवा चार लाख क्विंटल बाजरा खरीदा गया
Sat, 25 Oct 2025 12:18 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
Updated Sat, 25 Oct 2025 12:18 AM IST
विज्ञापन
फोटो नंबर- 32टिन शेड के नीचे बाजरे की ढेरी लगाते किसान। संवाद
नारनौल। दीपावली के दौरान बाजरे की खरीद 4 दिन तक बंद थी। इस कारण अब मंडियों में बाजरे की आवक में बढ़ोतरी हो रही है। तीनों मंडियों में अब तक करीब सवा चार लाख क्विंटल बाजरा खरीदा गया है।
शुक्रवार को नारनौल में 625, नांगल चौधरी में 77 ओर अटेली में 573 गेट पास जारी किए गए हैं। वहीं नारनौल में 18004, नांगल चौधरी में 2097 ओर अटेली में 17105 क्विंटल बाजरे की आवक हुई। भावांतर के तहत सरकारी खरीद शुरू हुए करीब एक माह बीत चुका है लेकिन गुणवत्ता खराब होने के कारण बाजरे की सरकारी खरीद नहीं की जा रही।
केवल व्यापारियों द्वारा बोली लगाकर बाजरे की खरीद की जा रही है। गत एक माह में अब तक नारनौल में 172701, नांगल चौधरी में 12951 और अटेली में 242375 क्विंटल बाजरे की खरीद व्यापारियों द्वारा की गई है।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- --
जे फार्म के तहत बाजरे की फसल बेचे हुए 1 माह बीत चुका है लेकिन अभी तक भावांतर की राशि नहीं मिली है। भावांतर राशि कब तक मिलेगी इसको लेकर निर्देश भी जारी नहीं किए गए हैं। पहले फसल बेचने के 10 से 15 दिन के अंतराल पर भुगतान हो जाता था।-शीशराम, किसान, गांव छापड़ा सलीमपुर
-- -- -- -- -- -- -
किसान बाजरे की फसल को न्यूनतम समर्थन मूल्य से कम पर बेचने को मजबूर है। इसलिए सरकार से अपील है कि बाजरे पर भावांतर खरीद मूल्य पर दिया जाए ताकि किसानों को बाजरे का उचित मूल्य मिल सकें।-कमलेश कुमार, किसान गांव सराय बहादुर
वर्जन :
सभी मंडियों में बाजरे की गुणवत्ता की जांच की जा रही है लेकिन बेहतर गुणवत्ता नहीं होने के कारण सरकारी खरीद नहीं की जा रही। वहीं बाजरा खरीद की अंतिम तिथि को लेकर कोई निर्देश अभी जारी नहीं हुए हैं।
प्रवीण भारद्वाज, जिला प्रबंधक, हैफेड, नारनौल।