{"_id":"69edf9810467c6cec70336ca","slug":"smoke-emanates-from-a-moving-haryana-roadways-bus-2026-04-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरियाणा रोडवेज की बस से उठा धुंआ: ड्राइवर और कंडक्टर की सूझ-बूझ से टला हादसा, सुरक्षित बाहर निकाली सवारियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरियाणा रोडवेज की बस से उठा धुंआ: ड्राइवर और कंडक्टर की सूझ-बूझ से टला हादसा, सुरक्षित बाहर निकाली सवारियां
Sun, 26 Apr 2026 05:09 PM IST
शाहिल शर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, नारनौल
Published by: शाहिल शर्मा
Updated Sun, 26 Apr 2026 05:09 PM IST
सार
बस में सवार करीब 30 यात्रियों को कंडक्टर ने तत्परता दिखाते हुए सुरक्षित नीचे उतार दिया। सूचना पर आसपास के लोग भी एकत्रित हो गए और दमकल विभाग को खबर दी गई।
विज्ञापन
चलती बस से उठा धुंआ
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
रविवार दोपहर एक चलती हरियाणा रोडवेज बस से अचानक धुआं उठने से अफरा-तफरी मच गई। बस अलवर से नारनौल आ रही थी। रेवाड़ी रोड स्थित सीएल फार्म के पास पहुंचते ही बस के पीछे वाले टायर के पास से धुआं निकलने लगा। स्थिति भांपते हुए चालक ने तुरंत बस को किनारे में रोक दिया, जिससे बड़ा हादसा टल गया।
बस में सवार करीब 30 यात्रियों को कंडक्टर ने तत्परता दिखाते हुए सुरक्षित नीचे उतार दिया। सूचना पर आसपास के लोग भी एकत्रित हो गए और दमकल विभाग को खबर दी गई। हालांकि कुछ देर बाद धुआं खुद ही कम हो गया। यात्रियों को दूसरी बस से गंतव्य तक भेजा गया, जबकि खराब बस को टोचन कर डिपो वर्कशॉप ले जाया गया।